फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The basic facilities are also not good

Hisar News: विकास की बात तो दूर, बुनियादी सुविधाएं भी अच्छी नहीं

Sat, 22 Feb 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 22 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The basic facilities are also not good
हिसार के वार्ड नंबर 16 में घरों के बाहर बंधे पशु। 
हिसार। शहर के वार्ड 16 लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। वार्ड के लोगों के मुताबिक यहां घरों में दूषित पेयजल की आपूर्ति होती है। हर गली और नुक्कड़ पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। सीवर जाम की भी समस्या है। लोगों की मानें तो वह नए पार्षद व मेयर से इन्हीं समस्याओं का समाधान करवाना चाहते हैं। खंभों पर बिजली के मीटर लटके पड़े हैं, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम चुनाव को लेकर अमर उजाला की तरफ से अभियान आंखों देखी चलाया जा रहा है। इसी को लेकर अमर उजाला ने वार्ड 16 का दौरा कर यहां के लोगों से वार्ड की समस्याओं के बारे में जाना।
विज्ञापन


वार्ड का ब्योरा
कुल मतदाता-13,495
पुरुष मतदाता-6,856
महिला मतदाता-6,638
कुल आबादी-19,621
एससी आबादी-5,245
बीसी ए आबादी-2,844
बीसी बी आबादी-2,031
आरक्षण-अनुसूचित जाति

- वार्ड में काफी समस्याएं हैं, लेकिन पेयजल, बेसहारा पशु व सीवर की समस्या ज्यादा है। इन समस्याओं को लेकर निवर्तमान पार्षद को भी अवगत करवाया गया, लेकिन वह भी इनका समाधान नहीं करवा सके। - नरेश महता
विज्ञापन
विज्ञापन

- घर के सामने प्लॉट है। यह दिन भर बेसहारा गायों को झुंड बैठ रहता है। इनके कारण यहां गंदगी भी रहती है। करीब 15 वर्षों से यह समस्या है। इसके अलावा बारिश के दिनों में सीवर भी ब्लॉक हो जाते हैं। - नीलम सरदाना
- वार्ड में पानी, बिजली, सीवर सारी समस्याएं हैं। थोड़ी बारिश होते ही गली में नदियां बहने लगती है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। आसपास की सड़कें बना दीं, लेकिन हमारी सड़क अभी तक नहीं बनाई। पेयजल सप्लाई की भी समस्या है। - वीना सपड़ा
- पटेल नगर में दूषित पेयजल की काफी समस्या है। गर्मी में कई दिनों तक पानी ही नहीं आता। इस कारण से ज्यादातर लोग बीमार रहते हैं। इसके अलावा बिजली व सीवर की भी समस्या यहां रहती है। - हरविंद्र कौर
- यहां ज्यादातर दूषित पेयजल की आपूर्ति होती है। सीवर की भी समस्या है। अक्सर सीवर ओवरफ्लो रहते हैं। नए पार्षद से इन्हीं समस्याओं का समाधान करवाना चाहते हैं। - देशराज
- चंद्रलेन कॉलोनी की मुख्य सड़क टूटी हुई है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। बारिश के समय पर यहां जलभराव भी होता है। बेसहारा पशुओं के कारण हर समय हादसे का डर बना रहता है। - राकेश
- बेसहारा पशुओं की समस्या है। पशुपालक दूध निकालने के बाद इन्हें खुला छोड़ देते हैं और दूध के समय इन्हें पकड़कर ले जाते हैं। इन पशुओं के कारण काफी हादसे भी होते हैं। सड़क बार-बार टूटती हैं। - राजरानी मल्हान


लगातार 20 साल से वार्ड पार्षद रहा
वार्ड की जनता वर्ष 2005 से लगातार मुझे पार्षद चुन रही है। कैमरी रोड रेलवे फाटक पर आरओबी का निर्माण व बालसमंद नहर से लेकर कैमरी गांव तक रोड को फोरलेन करवाया गया। वार्ड में दूषित पेयजल की समस्या को देखते हुए पुरानी लाइन की नई लाइन बिछवाई गई। अब लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल रहा है। कैमरी रोड जलघर में एक और वाटर टैंक का निर्माण करवाया। बिजली समस्या के समाधान के लिए वार्ड में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाए गए। बिजली के पोल भी लगवाए गए। तोशाम रोड से राजगढ़ रोड तक माइनर पर रोड बनाया जाएगा, जिससे शहर को जाम से राहत मिलेगी। वार्ड के सभी पार्कों में झूले लगवाए। चहारदीवारी पर धौलपुर पत्थर लगवाया और साथ में पार्कों में कुर्सियां रखवाईं। वार्ड की ज्यादातर गलियां पक्की हैं, जो गलियां कच्ची हैं, उन्हें जल्द ही पक्का किया जाएगा। - डॉ. महेंद्र जुनेजा, निवर्तमान पार्षद, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed