फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The automobile industry also saw a revival due to the reduction in GST.

Hisar News: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर भी जीएसटी कम होने से लौटी रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The automobile industry also saw a revival due to the reduction in GST.
हिसार। जीएसटी कम होने से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में भी रौनक लौट आई है। इसका असर भी अभी से ही दिखाई देने लगा है। लोग एजेंसी पर गाड़ियां खरीदने पहुंच रहे हैं और गाड़ियों की एडवांस बुकिंग भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन

एजेंसी संचालकों का कहना है कि इस बार त्योहारी सीजन में अच्छा कारोबार होगा। वहीं गाड़ी खरीदने पहुंच रहे लोगों का कहना है कि अब गाड़ी खरीदने पर उन्हें जेब कम ढीली करनी पड़ रही है। अब 1200 सीसी व 4 हजार एमएम तक के सभी पेट्रोल व सीएनजी कारों और 1500 सीसी डीजल व डीजल हाईब्रिड कारों पर जीएसटी 28 से 18 प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन

लोगों का गाड़ी खरीदने में बढ़ा रुझान
टयोटा ऑटोमोबाइल के ट्रेनिंग मैनेजर प्रवीण शेखावत ने बताया कि श्राद्ध के बाद से उनकी प्रतिदिन 20 से 30 गाड़ियां बिक रही हैं। फिलहाल उनके पास 150 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग है। जीएसटी कम होने से टाटा की गाड़ियां 60 हजार से 1.50 लाख रुपये तक सस्ती हुई हैं। अभी उनके पास नेक्सॉन की 30, पंच की 40, टिएगो की 15, अलट्रोज की 10, टिगोर की 8 और कर्व, हैरियर व सफारी की 40 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वहीं ऑरियन हुंडई के सेल्स कंसलटेंट भूमिकांत बिश्नोई ने बताया कि उनकी प्रतिदिन 10 से 15 गाड़ियां बिक रही हैं। इस समय 50 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग है जिसमें क्रेटा की 20, वेन्यू की 10 और औरा, एक्सटर की 20 गाड़ियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा गाड़ी खरीदने का काफी समय से प्लान बन रहा था। मगर जैसे ही जीएसटी कम होने की घोषणा हुई तो मैंने नए जीएसटी रेट लागू के बाद गाड़ी खरीदने का फैसला किया। अब मैंने यह गाड़ी खरीदी है। जीएसटी कम होने से मुझे काफी फायदा हुआ है।
- विनोद निवासी सातरोड।
मुझे नई गाड़ी लेनी थी। इसी बीच सरकार ने जीएसटी कम करने का बात कही। अब जैसे ही नए जीएसटी रेट लागू हुए तो तुरंत मैं गाड़ी खरीदने आ गया। इस गाड़ी के लिए मुझे अपनी जेब कम ढीली करनी पड़ी है।

- दीपक निवासी भिवानी।
सरकार ने नए जीएसटी रेट लागू कर दिए हैं। मगर कंपनियां अपने रेट बढ़ा सकती है तो इसी कारण से मैंने अभी यह गाड़ी खरीद ली ताकि मुझे बाद में ज्यादा कीमत न चुकानी पड़े।
- संजय निवासी सेक्टर 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article