फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The area where the elderly woman died due to the collision of the cow, the municipal corporation caught the animal from there

जिस एरिया में गाय की टक्कर से हुई थी बुजुर्ग महिला की मौत, नगर निगम ने वहीं से पकड़े पशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
The area where the elderly woman died due to the collision of the cow, the municipal corporation caught the animal from there
पशु पकड़ती नगर निगम की टीम। साथ में सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई। - फोटो : Hisar
हिसार। शहर के वार्ड 6 में जिस जगह बुजुर्ग महिला की गाय की टक्कर के बाद मौत हुई थी, उसी एरिया से शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने पशु पकड़े। टीम ने वार्ड 6 व पीएलए एरिया से 25 बेसहारा पशु पकड़े। इससे पहले निगम ने वीरवार को 10 बेसहारा पशु पकड़े थे। निगम अधिकारियों की मानें तो पशु पकड़ने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि 17 जुलाई को वार्ड 6 के टिब्बा दानाशेर एरिया की गली नंबर 11 के पास महिला निर्मला देवी को गाय ने पीछे से टक्कर से मार दी थी। इस हादसे में निर्मला देवी के सिर में गंभीर चोट आई थी। 18 जुलाई को सुबह 3 बजे उपचार के दौरान निर्मला देवी ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

चार पशुपालकों ने जुर्माना भरकर छुड़वाए पशु
नगर निगम की टीम ने सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई के नेतृत्व में शुक्रवार को पशु पकड़ने का अभियान चलाया। निगम की टीम ने 25 पशुओं को पकड़कर गोअभ्यारणय पहुंचाया, जहां से चार पशुपालक 44 हजार रुपये जुर्माना भरकर अपने पशुओं को छुड़वा ले गए। साथ ही इन पशुपालकों ने शपथ पत्र दिया कि वह भविष्य में दोबारा अपने पशुओं को खुले में नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायता उपलब्ध करवाने को पुलिस प्रशासन को लिखा पत्र
उधर निगम प्रशासन की तरफ से पशु पकड़ने के अभियान को लेकर पुलिस सहायता उपलब्ध करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा। पत्र के माध्यम से निगम प्रशासन ने कहा कि अभियान के दौरान पशुपालक बार-बार बाधा पहुंचाने का प्रयास करते रहते हैं। इसी को देखते हुए पुलिस राइडर या पीसीआर उपलब्ध करवाई जाए ताकि टीम बिना डर के अपना काम कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed