फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The app launched two months ago is of no use to passengers as they are unable to find the location of buses.

Hisar News: दो माह पहले लॉन्च की एप का नहीं कोई फायदा, यात्रियों को नहीं मिल रही बसों की लोकेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The app launched two months ago is of no use to passengers as they are unable to find the location of buses.
हिसार। रोडवेज बसों की लोकेशन जानने के लिए दो माह पहले एप लॉन्च की थी। मगर अभी तक एप चालू नहीं हो पाई है। इसका कारण बसों में जीपीएस सिस्टम नहीं लगना बताया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को एप का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। एप खुलते ही बस नंबर मांग रही हैं। ऐसे में यात्री भी असमंजस की स्थिति में है कि वह कौन सा बस नंबर डाले। काफी लोगों ने इस एप को डाउनलोड भी कर लिया है। मगर लॉन्च होने के दो माह बाद भी सुविधा नहीं मिल रही है। उधर, रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक अभी तक उनके पास एप से संबंधित कोई जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री अनिल विज ने 15 अगस्त को आदेश दिए थे कि हरियाणा रोडवेज बसों में जीपीएस ट्रैकिंग के लिए एप शुरू करें। एप के माध्यम से यात्री बसों की लोकेशन जान सकेंगे। मगर एप में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं हो रही है। डिपो में 254 रोडवेज की बसें हैं। अब जल्द ही यात्री इस समस्या को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल से मिलेंगे। यदि एप के माध्यम से यात्रियों को बसों की लोकेशन पता चलेगा तो उन्हें बार-बार पूछताछ केंद्र पर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


एप ओपन करेंगे तो ये दिखा रहा

सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाकर हरियाणा रोडवेज के नाम से एप डाउनलोड करें। एप डाउनलोड होने के बाद इसे ओपन करेंगे तो दाएं हाथ की तरफ स्किप को दबाए। उसके बाद एप खुल जाएगी। सबसे ऊपर टिकट बुकिंग दिखाएगा। फिर अप्लाई हैप्पी कार्ड लिखा होगा। उसके नीचे लाइव ट्रैकिंग लिखा दिखेगा। लाइव ट्रैकिंग को क्लिक किया तो बस नंबर मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यालय स्तर पर ही काम अटका हुआ है। एप से संबंधित अभी तक हमारे पास कोई जानकारी नहीं आई है। जैसे ही जानकारी आएगी तो बता देंगे।
- प्रीतम सिवाच, टीएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed