फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The agency will start surveying 47 illegal pieces of legal colonies from today

Hisar News: एजेंसी आज से शुरू करेगी वैध कॉलोनियों के 47 अवैध टुकड़ों का सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The agency will start surveying 47 illegal pieces of legal colonies from today
हिसार। शहर की वैध कॉलोनियों के 47 अवैध टुकड़ों को वैध करवाने के लिए एजेंसी बुधवार से सर्वे शुरू करेगी। एजेंसी ड्रोन के माध्यम से यह सर्वे करेगी, जिसमें करीब एक से डेढ़ माह का समय लगेगा। इस दौरान एजेंसी 1200 एकड़ क्षेत्र का सर्वे करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम ने पहले खुद इन अवैध टुकड़ों का सर्वे कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी थी। मगर शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने इस सर्वे रिपोर्ट को अधूरा बता दिया था। इसके बाद निगम ने मुख्यालय से नए सिरे से टेंडर लगाकर सर्वे करवाने या जिला नगर योजनाकार के लिए सर्वे करने वाली एजेंसी के रेट पर सर्वे करवाने की अनुमति मांगी थी। साथ निगम ने लिखा था कि उक्त एजेंसी सर्वे के लिए 850 रुपये प्रति एकड़ के रेट मांग रही है, जबकि उसने डीटीपी के लिए 150 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सर्वे किया था। इस पर मुख्यालय ने 850 रुपये प्रति एकड़ के रेट से सर्वे करवाने की अनुमति दे दी। चूंकि नया टेंडर लगाने में समय लगता तो निगम ने डीटीपी वाली एजेंसी से ही इस सर्वे को करवाने का फैसला किया।
विज्ञापन

------------------
ये समस्याएं आ रही आड़े... इन टुकड़ों के अवैध होने से इन हिस्सों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इनमें सड़कें टूटी पड़ी हैं। चूंकि ये टुकड़े अवैध हैं तो निगम यहां सड़क निर्माण नहीं करवा सकता। इसी तरह बिजली व सीवर व्यवस्था का भी यही हाल है। मकानों की रजिस्ट्री तक नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed