फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The agency is breaking sewer and drinking water connections, and the repair costs are also being recovered from the people.

Hisar News: सीवर व पेयजल के कनेक्शन तोड़ रही एजेंसी, मरम्मत का खर्चा भी लोगों से ही वसूला जा रहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The agency is breaking sewer and drinking water connections, and the repair costs are also being recovered from the people.
 दोबारा किए गए कनेक्शन में लीकेज के कारण गड्ढे में भरा हुआ पानी। 
हिसार। अर्बन एस्टेट टू में चल रहा बरसाती नाले का निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया है कि नाले के निर्माण के दौरान एजेंसी उनके सीवर व पेयजल कनेक्शन तोड़ रही है। यही नहीं उनकी मरम्मत का खर्चा भी उन्हें खुद ही वहन करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि एजेंसी नाले के निर्माण में लापरवाही भी बरती रही है।
विज्ञापन




नगर निगम की तरफ से अर्बन एस्टेट टू में बरसाती नाले का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण कार्य पर करीब 9 करोड़ रुपये लागत आएगी। इस कार्य के तहत पूरे इलाके में 17 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। निगम का दावा है कि इस नाले के निर्माण के बाद क्षेत्र में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


यह कहना है क्षेत्रवासियों का

सीवर कनेक्शन ठीक से नहीं किए जा रहे हैं। भविष्य में लाइन में ब्लाॅकेज होने पर उसे ठीक करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बरसाती नालों की पाइपों के नीचे बेस भी ठीक ढंग से नहीं बनाया जा रहा है जिससे ये पाइप कभी भी धंस सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नीतिन शर्मा, स्थानीय निवासी।

तीन घरों के कनेक्शन एक ही चैंबर में किए जा रहे हैं। अगर भविष्य में वह चैंबर ब्लॉक होता है तो उसे कौन ठीक करवाएगा। इसके अलावा सीवर के चैंबरों पर ढक्कन भी नहीं लगाए जा रहे हैं। इनके खुले रहने से हादसे की भी संभावना बनी हुई है।

- सुभाष, स्थानीय निवासी।

नाले के निर्माण के दौरान एजेंसी लोगों के सीवर व पेयजल कनेक्शन तोड़ रही है। मरम्मत के समय लोगों को ही नए पाइप खरीद कर एजेंसी को देने पड़ रहे हैं। दोबारा कनेक्शन करते समय लीकेज भी छोड़ी जा रही है जिससे घरों के पास सीवर का गंदा पानी जमा हो रहा है।

- मनोहर लाल, स्थानीय निवासी।

नाले के निर्माण के काफी दिनों बाद भी रोड को चलने योग्य नहीं बनाया जा रहा है। इस कारण से लोगों खासकर बुजुर्गों व बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


- अनिल कुमार, स्थानीय निवासी।

लोगों की परेशानी को देखते हुए मैंने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। एजेंसी को निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा गया है। साथ ही लोगों ने इस काम से संबंधी जितनी भी समस्याएं रखीं थी, उनका भी जल्द से जल्द समाधान करने का कहा गया है।

- प्रवीण पोपली, मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed