फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The accused of taking a hostage to Cambodia and demanding Rs 40 lakh in exchange for release has been arrested

Hisar News: कंबोडिया भेज बंधक बनाने और रिहाई के बदले 40 लाख रुपये मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The accused of taking a hostage to Cambodia and demanding Rs 40 lakh in exchange for release has been arrested
हिसार। सदर थाना पुलिस ने कंबोडिया भेजकर बंधक बनाने और रिहाई के बदले में 40 लाख रुपये की मांग करने के मामले में दूसरे आरोपी गांव कंवारी निवासी विकास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के पति को कंबोडिया से डिपोर्ट भी करवा लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उप निरीक्षक नवीन ने बताया कि आरोपी विकास इस मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपी सुशील कुमार का सहयोगी है। इस संबंध में शिकायतकर्ता महिला ने शिकायत देकर बताया था कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसका पति काम की तलाश में था।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी सुशील ने उसके पति को विदेश में अच्छी नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। उसका पति 1 अप्रैल 2025 को कंबोडिया चला गया। बाद में 4 अप्रैल को शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से पति को छोड़ने के बदले में 40 लाख रुपये की मांग की गई। उसके बाद लगातार उसके पति के ही मोबाइल नंबर से पैसे की मांग की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed