{"_id":"621922bb2e3ed2445c44215f","slug":"the-accused-of-getting-nigerian-s-bail-by-submitting-fake-documents-were-sent-to-jail-hisar-news-hsr625261155","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कागजात जमा करवा नाइजीरियन की जमानत करवाने के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कागजात जमा करवा नाइजीरियन की जमानत करवाने के आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
हिसार। शहर की एक अदालत में फर्जी कागजात जमा करवाकर नाइजीरियन को जमानत दिलवाने के आरोप में पकड़े गए आरोपी कैथल के फर्श माजरा निवासी हरिराम को दो दिन के बाद दोबारा अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद दो दिन के रिमांड पर लिया था। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमार कार्रवाई कर रही है।
यह था मामला -
एसटीएफ ने गत 13 अप्रैल 2021 को बरवाला के पास पाबड़ा निवासी प्रदीप व खेदड़ निवासी अश्वनी व दिल्ली से नाइजीरियन फ्रैंक जोसेफ को एक करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था। 16 जुलाई को हिसार कोर्ट ने जोसेफ को पालाराम, राजकुमार व जयभगवान की गारंटी पर जमानत पर रिहा किया था। जमानत के बाद जोसेफ फरार हो गया और कभी कोर्ट नहीं आया। कोर्ट ने जब उसके जमानती दस्तावेज खंगाले तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। जिन लोगों के कागजात जोसेफ के जमानतदाता व पहचानकर्ता के तौर पर लगाए गए थे, उन्होंने कहा कि वह कभी इस मामले में कोर्ट ही नहीं आए थे। किसी अन्य गिरोह ने जमानतदार पाला राम, राजकुमार और पहचानकर्ता जय भगवान के फर्जी कागजात तैयार करके जोसेफ को जमानत दिलवाई थी। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया था। तीन दिन पहले सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी कैथल निवासी हरिराम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अंबाला के एक वकील का नाम भी सामने आया।
-------