फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The accused had taken away a four year old child from home on the pretext of feeding him Prasad, after murder the body was thrown in the canal.

Hisar News: चार साल के बच्चे को प्रसाद खिलाने के बहाने घर से ले गया था आरोपी, हत्या के बाद नहर में फेंका शव

Sun, 17 Dec 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 17 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The accused had taken away a four year old child from home on the pretext of feeding him Prasad, after murder the body was thrown in the canal.
हिसार। सेक्टर 16-17 की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले चार साल के बच्चे असध की मौत पानी में डूबने से नहीं बल्कि उसकी हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका गया था। हत्या का आरोप सेक्टर 16-17 में ही झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले अनिल और साहिल पर लगा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार माह बाद मृतक की मां अंजना की शिकायत पर अनिल और साहिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


9 अगस्त को आरोपी ले गया था अपने साथ
सेक्टर 16-17 की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली अंजना ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। पति के साथ मेहनत मजदूरी का काम करती है। 9 अगस्त 2023 की शाम को सामने की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाला अनिल घर पर आया था और उसने कहा था कि घर पर प्रसाद बनाया हुआ है बच्चों को भेज देना। उसके बाद चार साल का बेटा असध अनिल के साथ चला गया। बाद में नहर पर कपड़े धोने के लिए चली गई थी। शाम को जब वापस आई तो असध घर पर नहीं था। उसकी काफी जगह तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। साढ़े छह बजे पुलिस कर्मी आए और उन्होंने फोन में बेटे की तस्वीर दिखाई और बताया कि बच्चा नहर से मृत हालत में मिला है। उसके बाद अनिल और साहिल ने मुझे डराया कि किसी को ये बताया कि असध मेरे साथ गया था तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे।
विज्ञापन


रंजिश के चलते की बेटे की हत्या
मृतक के पिता अजय ने बताया कि वारदात से पहले आरोपी अनिल के साथ कबाड़ का सामान बेचने को लेकर झगड़ा हुआ था। अनिल दो-तीन बार झगड़ा कर चुका था। इसी रंजिश के चलते अनिल मेरे बेटे को अपने साथ ले गया और अपने साथी साहिल के साथ मिलकर उसे नहर में धक्का दे दिया जिस कारण बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने अनिल और साहिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed