फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thankfully, everything is fine...35 quintals of fake mawa sweets were served on the festival, CM Flying raided 2 warehouses

Hisar News: शुक्र है,सब खैरियत है...त्योहार पर 35 क्विंटल नकली मावे की मिठाइयां खिला दी, सीएम फ्लाइंग का 2 गोदामों पर छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Thankfully, everything is fine...35 quintals of fake mawa sweets were served on the festival, CM Flying raided 2 warehouses
हिसार। ढाणी श्यामलाल में छापामार कार्रवाई के दौरान बरामद किया गया नकली मावा। - फोटो : संवाद
हिसार। अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं, सस्ते के चक्कर में आमजन भी सेहत को नजरअंदाज कर रहा है। सीएम फ्लाइंग ने रविवार सुबह ढाणी श्यामलाल में अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर 8.55 क्विंटल नकली मावा बरामद कर नष्ट करा दिया। टीम ने 6 सैंपल लिए हैं। गोदाम से हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ में पता चला कि हिसार, बरवाला और उकलाना में नामी मिष्ठान भंडारों पर तीज व रक्षाबंधन पर 35 क्विंटल नकली मावा सप्लाई किया गया था। वहीं, टीम ने कटारिया स्वीट्स का लाइसेंस न मिलने पर चालान किया।
विज्ञापन

हिसार सीएम फ्लाइंग की इंचार्ज सुनैना ने बताया कि सूचना मिली कि राजस्थान से नकली मावा लाकर हिसार के दो स्थानों से शहर और इसके आसपास के कस्बों में सप्लाई किया जा रहा है। टीम ने ढाणी श्यामलाल में एक गोदाम पर छापा मारा। यहां राजस्थान के गांव कवालसर निवासी महावीर सिंह मिला। उसकी मौजूदगी में जांच की तो 675 किलोग्राम मावा बरामद हुआ, जो डीप-फ्रिज में गंदे पानी के बीच रखा था और इसमें से बदबू आ रही थी। महावीर ने बताया कि वह राजस्थान के चूरू का रहने वाला है। यह मावा नकली है और शहर की लगभग सभी बड़ी दुकानों पर सप्लाई करते हैं। बीकानेर स्वीट्स की जितनी भी दुकानें हैं, उन सभी पर यह मावा सप्लाई किया। बरवाला और उकलाना में भी सप्लाई करते हैं। टीम को मौके पर गोदाम के संबंध में कोई कागजात नहीं मिले।
विज्ञापन

बीकानेर से लाते हैं नकली मावा


महावीर ने बताया कि बीकानेर से मावा लाकर हिसार में स्टॉक करते हैं। जिससे मावा लाते हैं वह बीकानेर के डूंगरगढ़ का रहने वाला है। गोदाम में एक बही खाता भी मिला है, जिसमें उन दुकानों के नाम हैं, जिन पर यहां से मावा सप्लाई किया जाता है। महावीर ने बताया तीज और राखी के त्योहार पर घेवर पर लगाने के लिए खूब मावा सप्लाई किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों पर 500 रुपये किलो बेचते हैं नकली मावा
महावीर ने बताया कि दो तरह का मावा तैयार किया जाता था। एक सुपर क्वालिटी और दूसरा कम गुणवत्ता वाला। सुपर क्वालिटी वाला 250 रुपये किलो तक बेचते थे। वहीं, कम गुणवत्ता वाले के रेट 150 रुपये है। आगे दुकानदार इसे शुद्ध मावा बताकर 500 रुपये किलो के हिसाब से बेचते हैं। गोदाम पर मावा खरीदने आए आधाराम ने बताया कि उसे 160 रुपये किलो के हिसाब से मावा दिया जाता है। मुझे नहीं पता था कि यह नकली है।
दूसरे गोदाम से 180 किलोग्राम मावा बरामद


सीएम फ्लाइंग टीम ने इसी कॉलोनी के एक अन्य गोदाम पर छापा मारा। यहां राजस्थान के डूंगरगढ़ निवासी संदीप कुमार मिला। गोदाम से 180 किलोग्राम मावा बरामद किया। संदीप कुमार ने बताया कि वह 130 रुपये प्रति किलो के हिसाब से राजस्थान से मावा खरीदकर 180 रुपये किलोग्राम के हिसाब से यहां बेचता है।

रात में बसों में मंगाया जाता है मावा

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने बताया कि वे बीकानेर से मावा खरीदकर रात्रि में राजस्थान से हिसार आने वाली बसों रख देते थे। बस के हिसार पहुंचने पर यहां उतार लिया जाता था।
गड्ढे में दबाकर किया नष्ट


खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल ने बताया कि यह मावा खाने योग्य नहीं है। इसे खाने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। सीएम फ्लाइंग टीम ने डॉ. चहल की सिफारिश पर 855 किलोग्राम मावे को गड्ढे में दबाकर नष्ट कर दिया। इंचार्ज सुनैना ने बताया कि टीम ने मौके से 6 सैंपल लिए हैं। प्रथम दृष्टया वनस्पति तेल से बनाया मावा प्रतीत हो रहा है।
-------



कटारिया स्वीट्स मारा छापा


सीएम फ्लाइंग टीम ने हिसार के कटारिया स्वीट्स पर छापा मारा। दुकान के मालिक राजकुमार की मौजूदगी में जांच की। उनसे पूछा गया कि आपने जो मावा खरीदा था वह कहां है तो बताया कि 20 किलोग्राम बर्फी बना दी है। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बर्फी के सैंपल लिए। दुकानदार के पास लाइसेंस भी नहीं था। इस पर चालान किया गया।

-----
सरकार के सख्त निर्देश है कि कहीं पर भी कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की मिलावटी खाद्य सामग्री बेचता हुआ या सप्लाई करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। - सुनैना, इंचार्ज, सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज
--
कैसे करें नकली मावे की पहचान

- मावे को अपनी हथेली पर लें और रगड़ें। चिकना होने के साथ दानेदार है तो मावा शुद्ध है।मिलावट है तो हाथ में रगड़ते ही रबड़ की भांति खिंचने लगता है।
- मावा शुद्ध है तो मुंह में जाते ही घुलने लगेगा, दूध जैसा टेस्ट आएगा। लेकिन नकली या मिलावटी है तो मुंह में चिपकने लगेगा।
- पानी में धोकर भी शुद्ध मावे की पहचान की जा सकती है। थोड़ा मावा लेकर एक गिलास पानी में डाल दें, मावा असली है तो घुलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed