फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thamai CM bows to residents in the opening rounds of the buses

सीएम से उद्घाटन के चक्कर में शहरवासियों को थमाई खटारा बसें

Sun, 29 Jun 2014 11:25 PM IST
hisar
hisar Updated Sun, 29 Jun 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से उद्घाटन करवाने के चक्कर में रोडवेज विभाग ने शहरवासियों को सिटी बसों के रूप में खटारा बसें थमा दी। गुड़गांव से हिसार डिपो में आई बसों की खस्ता हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इनमें से एक तो बीच रास्ते में ही रुककर खड़ी हो गई। बाद में ड्राइवर व कंडक्टर ने कड़ी मशक्कत करते हुए सिटी बस को रोडवेज की वर्कशॉप में पहुंचाया। गौरतलब है कि रोडवेज विभाग द्वारा शुरू की गई सिटी बस सेवा का शुभारंभ 27 जून को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया था।
विज्ञापन


प्रेशर लीकेज की है मेन प्रॉब्लम
इन सिटी बसों को गुड़गांव से लाने के बाद सीधा रंग-रोगन करवाकर सड़कों पर दौड़ा दिया गया, लेकिन बसों की सर्विस व अन्य काम सही तरीके से नहीं करवाया गया है। इसके कारण बार-बार प्रेशर लीकेज की समस्या आ रही है। सिटी बसों को चलाने वाले ड्राइवरों ने बताया कि प्रेशर डाउन हो जाने के कारण न तो ब्रेक लग पाते हैं और न स्टेयरिंग काम करता है। क्लच प्लेट भी जाम हो जाती है, जिसके कारण बस को चला पाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


बीच रास्ते में ही रूकी मंगाली रूट की बस
रविवार दोपहर 12.45 बजे बस स्टैंड से मंगाली के लिए चली सिटी बस जैसे ही अमरदीप कॉलोनी पहुंची तो अचानक प्रेशर लीक हो गया। बस की हालत इतनी खराब हो गई कि कंडक्टर को सिटी बस में सवार यात्रियों को उतरवाकर दूसरी रोडवेज बस में बिठाना पड़ा। इसके बाद आधे घंटे तक रुकने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे चलाते हुए ड्राइवर ने बस को रोडवेज वर्कशॉप में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंडक्टरों के सामने खुले पैसों की समस्या
ड्राइवर जहां प्रेशर लीकेज से परेशान हैं वहीं कंडक्टरों के सामने खुले पैसों की समस्या आ रही है। सुबह 5 व 6 बजे से सिटी बसों पर सवार होने वाले कंडक्टर जब थोड़ी दूरी के लिए यात्रियों से किराया लेते हैं तो खुले 5 रुपये की बजाय उन्हें 10 या उससे अधिक मूल्य के नोट पकड़ा दिए जाते हैं। इससे बार-बार खुले पैसों के लिए कंडक्टरों को परेशानी आ रही है। कंडक्टरों ने सवारियों से आह्वान किया है कि सिटी बसों में सवार होते समय छोटी दूरी के लिए 5 रुपये खुले रखें। इससे समय की बचत होगी।

वर्जन
मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जॉब कार्ड देखने के बाद ही पता लग पाएगा। यदि कोई समस्या है तो फीडबैक लेकर उनका समाधान निकालेंगे।
- मनीष लोहान, रोडवेज महाप्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed