फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   tender in minus, municipal council tendar in hisar, hisar municipal council tendar, hisar

सीएम, एमएलए ग्रांट से बचे 2 करोड़, ये पैसे भी होंगे शहर के विकास में खर्च

Tue, 05 Apr 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Tue, 05 Apr 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
tender in minus, municipal council tendar in hisar,  hisar municipal council tendar, hisar
हिसार नगर निगम - फोटो : demo

हिसार नगर निगम में सीएम व विधायक की करोड़ों रुपये की ग्रांट में से भी करोड़ों रुपये बचे हुए हैं। ये वो पैसा है जो माइनस में नगर निगम के खाते में बच गए। इस पैसे से भी नगर निगम शहर में अतिरिक्त विकास कार्य करवाएगा। सीएम व विधायक की ग्रांट से भी माइनस में छूटे टेंडर के करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बची हुई है। नगर निगम इन रुपयों से भी जल्द ही विकास कार्य के टेंडर लगा सकता है। निगम अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले कमिश्नर की अप्रवूल लेनी बाकी है। जैसे ही कमिश्नर साहब की अप्रूवल मिलेगी शहर की सड़कों व अन्य कार्यों के एस्टीमेट बनाकर टेंडर लगाए जा सकेंगे।

विज्ञापन


सीएम ने दी थी 6 करोड़ की ग्रांट
नगर निगम को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने छह करोड़ रुपये की ग्रांट दी थी। इसके अलावा विधायक एवं सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने 5 करोड़ रुपये की ग्रांट विकास कार्यों के लिए दी थी। नगर निगम ने इन सभी के टेंडर लगा दिए। इनमें से कुछ काम पूरे हो चुके हैं जबकि कुछ कार्य प्रोसेस में है। इन सभी के टेंडर माइनस में गए थे।
विज्ञापन


20 प्रतिशत माइनस में गए टेंडर
नगर निगम के अधिकारियों व ठेकेदारों की मानें तो सीएम व विधायक के कुल 11 करोड़ रुपये के टेंडर ओवर ऑल करीब 20 प्रतिशत माइनस में गए हैं। अगर 20 प्रतिशत के हिसाब से भी 11 करोड़ को केलकुलेट करें तो यह राशि 2 करोड़ से अधिक बैठती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक व सीएम ने ग्रांट दी थी शहर में विकास कार्य करवाने के लिए। अब इसमें से जो माइनस में टेंडर गए हैं वह राशि निगम अधिकारियों को यूज में लानी चाहिए। आज हर वार्ड में विकास कार्य की जरूरत है। निगम अधिकारी इसके टेंडर लगाए। इस मामले को लेकर पहले निगम अधिकारियों से मिलेंगे अगर नहीं माने तो डीसी से मिलकर बात करेंगे।

- डॉ. महेंद्र जुनेजा, पार्षद वार्ड 14

मैंने तो अतिरिक्त पैकेज की मांग की है। जो पैसा माइनस में टेंडर जाने से बचा हुआ है उसके बारे में भी अधिकारियों से बात करेंगे। जो काम पूरे हो चुके हैं उनका केलकुलेट कर नगर निगम जल्द से जल्द बची हुई ग्रांट से टेंडर लगाए इस बारे में बात की जाएगी।
- कर्मबीर ढिल्लो, पार्षद वार्ड 18

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed