{"_id":"615f32e28ebc3e0c3f5dec53","slug":"tender-allot-of-camry-fourlane-work-will-start-this-month-hisar-news-hsr6138446159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरी फोरलेन का टेंडर अलॉट, इसी माह शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरी फोरलेन का टेंडर अलॉट, इसी माह शुरू होगा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहर के कैमरी रोड को फोरलेन बनाने का टेंडर अलॉट हो चुका है। अधिकारियों का दावा है कि इसी माह के अंत तक निर्माण काम शुरू हो जाएगा। फिलहाल कैंप चौक से लेकर साउथ बाईपास तक फोरलेन बना है। अब बालसमंद नहर से लेकर नगर निगम की सीमा तक इसे फोरलेन बनाया जाएगा।
बता दें कि बालसमंद नहर से लेकर नगर निगम की सीमा तक इस रोड की लंबाई 2.7 किलोमीटर है। मगर इस रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी किया जा रहा है, जिसकी लंबाई 600 मीटर है। इस तरह बीएंडआर 2.1 किलोमीटर के रोड को फोरलेन बनाएगा।
आगे यह रहेगी प्रक्रिया : टेंडर ओपन होने के साथ ही अलॉट कर दिया गया है। अब निर्माण एजेंसी को बैंक गारंटी देनी होगी। इसके बाद विभाग की तरफ से एजेंसी को वर्क ऑर्डर दिया जाएगा। वर्क ऑर्डर मिलने के साथ ही एजेंसी काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
एक साल में बनकर होगा तैयार
निर्माण एजेंसी को इस रोड को एक साल में तैयार करके देना होगा। फोरलेन बनने से रोड की चौड़ाई 14 मीटर हो जाएगी। रोड के बीच में 1.20 मीटर का सेेंट्रल वर्ज भी बनाया जाएगा। रोड के दोनों तरफ एक-एक मीटर की बरसाती ड्रेनेज का प्रावधान भी किया गया है। रोड व बरसाती ड्रेनेज के बीच खाली जगह पर इंटरलॉकिंग ब्लॉक लगाए जाएंगे। यह रोड तारकोल से बनाया जाएगा।
25 हजार की आबादी को मिलेगा फायदा
कैमरी रोड पर बालसमंद नहर के पार करीब एक दर्जन छोटी-बड़ी कॉलोनियां बसी हुई हैं। इसके अलावा इस रोड पर काफी गांव भी हैं। इनकी आबादी 25 हजार से ज्यादा है। इस रोड के फोरलेन बनने से इन लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
कैमरी रोड को फोरलेन बनाने के लिए टेंडर अलॉट कर दिया गया है। कुछ औपचारिकताएं अभी बाकी हैं। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक काम शुरू हो जाएगा। - गौरव जैन, एसडीओ, बीएंडआर