{"_id":"698f805882385995980ca970","slug":"temperatures-are-above-normal-with-rain-and-strong-winds-expected-from-the-17th-hisar-news-c-21-hsr1020-810829-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तापमान सामान्य से अधिक, 17 से बारिश-तेज हवाओं के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तापमान सामान्य से अधिक, 17 से बारिश-तेज हवाओं के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है और मौसम विभाग ने 17 से 19 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश व तेज हवाओं की संभावना जताई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 25.9 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग का अनुमान है कि 19 फरवरी तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन के अनुसार फरवरी में तापमान में अचानक उछाल आया है और पिछले दस दिनों में अधिकतम तापमान करीब 10 डिग्री बढ़ चुका है। मंगलवार रात हल्की बूंदाबांदी से मामूली गिरावट आई थी, लेकिन वीरवार से फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहे, जो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण रहे।
उन्होंने बताया कि हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में दिन-रात का तापमान सामान्य से ऊपर है। प्रदेश में रात्रि तापमान 9 से 12.5 डिग्री और दिन का तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। आने वाले 3-4 दिनों में दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी होगी। 17 फरवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के लगभग 30-40% हिस्सों में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की बिखरी बारिश की संभावना है।