फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Temperature reached near zero in Hisar: Effect of fog remained till 12 noon, Gorakhdham Express late

हिसार में शून्य के करीब पहुंचा तापमान: दोपहर 12 बजे तक रहा कोहरे का असर, गोरखधाम एक्सप्रेस सात घंटे लेट पहुंची

Fri, 12 Jan 2024 12:53 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 12 Jan 2024 12:53 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में दो दिन आंशिक बादलवाई रहेगी। जिसके चलते रात के समय में मामूली बढ़ोतरी रहेगी। दिन के तापमान में कुछ गिरावट आएगी। इस समय कोहरा गिरने से सरसों व गेहूं में सबसे अधिक फायदा होगा।

विज्ञापन
Temperature reached near zero in Hisar: Effect of fog remained till 12 noon, Gorakhdham Express late
कोहरे से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया। रात के समय इस मौसम का सबसे कम तापमान 0.4 रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी राहत के आसार नहीं है। कड़ाके की सर्दी तथा कोहरे का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


हिसार शहर का तापमान 2.4 डिग्री रहा। महेंद्रगढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस, भिवानी मे 4, सिरसा में 5 तथा झज्जर जिले में 3.1 डिग्री तापमान रहा। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते हाइवे पर वाहन चलाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे धूप निकलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में दो दिन आंशिक बादलवाई रहेगी। जिसके चलते रात के समय में मामूली बढ़ोतरी रहेगी। दिन के तापमान में कुछ गिरावट आएगी। इस समय कोहरा गिरने से सरसों व गेहूं में सबसे अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन


कोहरे के कारण ट्रेन प्रभावित
कोहरे के चलते लंबी दूरी की ट्रेन प्रभावित हुई है। गोरखधाम एक्सप्रेस करीब 8 घंटे देरी से चल रही है। इसके अलावा जयपुर, जोधपुर, बीकानेर की गाड़ियां भी दो से तीन घंटे देरी से आ रही हैं। कोहरे के चलते ट्रेनों की स्पीड़ पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज की रफ्तार भी घटी
घने कोहरे के कारण रोडवेज की बसें भी लेट आ रही है। बसें अपने निर्धारित समय से 20 से 50 मिनट की देरी से आ रही हैं। सबसे अधिक प्रभाव चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला, शिमला रुट की बसेंं प्रभावित हैं। जीटी बेल्ट पर कोहरे का प्रभाव सबसे अधिक है। रोडवेज महाप्रबंधक ने कोहरे के समय बसों की स्पीड कम रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed