फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   temperature in near zero in Haryana, hope of relief till 20th, if frost sets in, mustard will be harmed

Haryana: पारा फिर शून्य के करीब; 20 तक राहत के आसार नहीं, पाला जमा तो सरसों को होगा नुकसान

Tue, 16 Jan 2024 08:51 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 16 Jan 2024 08:51 AM IST
सार

हरियाणा में ठंड का कहर लगातार जारी है। वहीं, धुंध का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ रहा है और अगर पाला जमने की स्थिति बनेगी तो सरसों को नुकसान होगा। प्रदेश में 20 जनवरी तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

विज्ञापन
temperature in near zero in Haryana, hope of relief till 20th, if frost sets in, mustard will be harmed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कड़ाके की सर्दी का सितम अभी जारी रहेगा। पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होेते ही तापमान एक बार फिर से शून्य के करीब पहुंच गया है। महेंद्रगढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 0.4 तथा हिसार जिले में 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सुबह के समय घना कोहरा भी छा रहा है। दिन के समय कुछ राहत के बाद शाम होते होते दोबारा से गलन होने लगती है। छह बजे से ही कोहरा छाने लगता है। प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री से कम ही रहा।

विज्ञापन


पिछले दो सप्ताह से भी अधिक समय से हाड़कंपा देने वाली सर्दी झेल रहे लोगों को अगले सप्ताह पूरी राहत के आसार नहीं हैं। हिमालय की उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलते उत्तरी मैदानी राज्यों पर सर्दी का असर बना रहेगा। आने वाले तीन दिनों में हाड़कंपा देने वाली कड़ाके की सर्दी बनी रहेगी। रात के समय का तापमान शून्य से 3 डिग्री के बीच ही रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान 12 से 16 डिग्री के बीच रहने के उम्मीद है। पूरे प्रदेश में कोहरे का असर दिखाई देगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार सर्दी, कोहरे से फसलों को नुकसान नहीं है। अगर पाला जमने की स्थिति बनेगी तो सरसों को नुकसान होगा। किसान सरसों की फसल में हल्की सिंचाई कर नुकसान की आशंका कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर -पश्चिमी शीतलहर चलने की संभावना
प्रदेश में 20 जनवरी तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तर -पश्चिमी शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी रहेगी। रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। सुबह के समय कुछ घंटों तक कोहरे का प्रभाव रहेगा। -डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष ,कृषि मौसम विभाग, एचएयू


प्रदेश के सबसे ठंडे जिले
जिला      न्यूनतम तापमान
महेंद्रगढ़   0.4
अंबाला    1.5
रेवाड़ी     1.6
हिसार      1.9
गुरुग्राम    2.0
मेवात       2.7
सोनीपत     2.9

कोहरे के कारण गति पर लगे ब्रेक
कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेन लगातार प्रभावित हो रही हैं। हिसार से गोरखपुर के बीच चलने वाली गोरखधाम 9 घंटे लेट रही। इसके अलावा हिसार से जयपुर, जोधपुर, लुधियाना के बीच चलने वाली ट्रेन भी एक से दो घंटे तक देरी से चल रही हैं। रोडवेज की चंडीगढ़, दिल्ली, जयपुर रूट की बसें दो घंटे देरी से पहुंच रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed