फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Temperature crosses 42 for the first time, weather will change from today

पहली बार तापमान 42 पार, आज से बदलेगा मौसम

Sun, 10 May 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 42 for the first time, weather will change from today
इस सीजन में प्रदेश के कई जिलों में तापमान शनिवार को पहली बार 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम शुष्क रहने के कारण लोगों को दिनभर कड़ी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक 10 और 11 मई को प्रदेश में छिटपुट बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

हिसार में सुबह से निकली कड़ी धूप के कारण तापमान में शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को 2.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 42.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस सीजन में ऐसा चौथी बार हुआ है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। सिरसा में दिन का तापमान बढ़कर 42.7 डिग्री तक पहुंच गया। भिवानी, नारनौल, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत अन्य जिलों में भी गर्मी बढ़ने से लोग बेहाल रहे। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार प्रदेशभर में 11 मई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन

शहर अधिकतम न्यूनतम
सिरसा 42.7 24.3
नारनौल 42.0 23.0
हिसार 42.4 22.1
भिवानी 42.0 25.1
रोहतक 41.0 25.2
फरीदाबाद 41.0 26.2
गुरुग्राम 40.5 26.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed