फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Temperature crossed 45 in the state, Jind remained the hottest

Hisar News: प्रदेश में तापमान पहुंचा 45 पार, जींद रहा सबसे गर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Temperature crossed 45 in the state, Jind remained the hottest
हिसार। प्रदेश में एक बार फिर से रविवार को दिन का तापमान 45 का आंकड़ा पार गया। इस दौरान जींद के पांडु पिंडारा में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक 22 मई को भी तापमान में बढ़ोतरी होगी। मगर 23 मई से 31 मई के बीच सक्रिय होने वाले तीन पश्चिमी विक्षोभ के असर से नौतपा में पड़ने वाली भीषण गर्मी से लोगों को इस बार राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फिलहाल मैदानी राज्यों पर मरूस्थलीय पश्चिमी गर्म शुष्क हवाएं चलने और अरब सागर पर बने प्रति चक्रवात के असर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। इस कारण आमजन को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मगर आगामी 24 घंटों के बाद एक बार फिर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम करवट लेने वाला है, क्योंकि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। पहला पश्चिमी विक्षोभ 22 मई को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 22 से 25 मई, उसके बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 26 मई को सक्रिय होने से 26 से 28 मई और तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 29 मई को सक्रिय होने से 29 से 31 मई के दौरान प्री मानसून की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

इस दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बादलवाही, तेज गति की अंधड़ चलने और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होंगी। हालांकि 22 व 23 मई को सीमित स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। मगर 23 मई के बाद बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी दर्ज होगी और महीने के अंत तक देखने को मिलेंगी। भारतीय मौसम विभाग ने इस दौरान सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 25 मई से नौतपा शुरू हो जाएगा और 2 जून तक रहेगा। आमतौर पर नौतपा के दौरान गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाती है। मगर इस साल नौतपा नहीं तपेगा बल्कि इस दौरान भी तापमान सामान्य से कम रहेगा। रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 से 45.5 और न्यूनतम तापमान 21 से 26.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed