फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tehsildars made login ID, did only two registries on Friday

Hisar News: तहसीलदारों ने बनवाई लागिन आईडी, शुक्रवार को सिर्फ दो रजिस्ट्री कीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Tehsildars made login ID, did only two registries on Friday
हिसार। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद शुक्रवार को जिले में दो रजिस्ट्री की गई। इससे पहले वीरवार को 5 रजिस्ट्री की गई थी। तहसीलदारों ने अपने नाम से लॉगिन आईडी व पासवर्ड जनरेट करवा लिए हैं। जिले में छह तहसीलों में रोजाना 400 रजिस्ट्री के टोकन काटे जाते थे। हड़ताल के चलते जिले में पिछले 23 दिन से रजिस्ट्री का काम पूरी तरह से बंद था। पिछले दो दिन में 8 रजिस्ट्री हुई हैं।
विज्ञापन

क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के राज्य कोषाध्यक्ष सुनील गुर्जर ने कहा कि लिपिक वर्ग के धरने को लंबा खिंच कर सरकार लोगों को परेशान कर रही है। सरकार जनता को कर्मचारियों विरुद्ध खड़ा करने का प्रयास कर रही है। लिपिक वर्ग का प्रत्येक कर्मचारी जनता के साथ है।हम अपने कार्य की समीक्षा के आधार पर वेतनमान निर्धारित करने की मांग कर रहे हैं। धरने के 24वें दिन की अध्यक्षता स्टेनो शालू व लिपिक कुलदीप जांगड़ा ने की। मंच संचालन हरदीप जांगड़ा ने किया। जिला कार्यकारिणी के प्रधान जितेन्द्र श्योराण भी उपस्थित रहे।शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के जिला प्रधान राजेश घोटिया, जिला संयोजक प्रवीण गर्ग, जिला सचिव सुधीर सांगवान, उपप्रधान दीपक जांगड़ा, जिला कोषाध्यक्ष अमित सनसनवाल, अनिल रूहेल ने संबोधित किया।
विज्ञापन

बीमा कर्मचारी यूनियन ने क्लर्कों की हड़ताल का किया सर्मथन
उधर, बीमा कर्मचारी संगठन नॉर्दन जोन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन ने प्रदेश भर में चल रही क्लर्कों की हड़ताल का समर्थन किया है। यूनियन के रोहतक मंडल के अध्यक्ष त्रिलोक बंसल एवं मंडल सचिव पवन मलिक ने हरियाणा क्लर्क स्टाफ की वेतन वृद्धि की मांग को जायज बताते हुए कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के वायदे को पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed