फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teen raped 11 year old cousin

Hisar News: किशोर ने 11 वर्षीय चचेरी बहन से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Teen raped 11 year old cousin
हिसार। क्षेत्र के एक कस्बे में किशोर ने 11 वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म किया। वारदात के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को उसके ताऊ-ताई व दादी ने जान से मारने की धमकी दी। घटना 15 सितंबर की है। महिला थाना पुलिस ने नामजद किशोर समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस के मुताबिक एक महिला ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। उसकी जेठ-जेठानी से नहीं बनती। आपसी कहासुनी के दौरान गत 4 सितंबर को उन्होंने उसे पीटकर घायल कर दिया था। वह कस्बे के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए गई, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया। 9 सितंबर को वह लौटी तो देखा कि उसकी बेटी गुमसुम हालत में मिली। उसे दर्द भी हो रहा था। उसे निजी अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने पेट में सूजन बताई। घर आने पर बेटी ने बताया कि 15 सितंबर की रात दादी उसे अपने घर पर सुलाने ले गई थी। इस दौरान रात में ताऊ का बेटा उसके कमरे में आया और पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद अर्धबेहाशी की हालत में उसके साथ गलत काम किया। उसने ताऊ-ताई व दादी को इसके बारे में बताया तो उन्होंने धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताने पर जान से मार देंगे। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पोक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों परिवारों में पहले भी मनमुटाव चल रहा था। - सीमा, महिला थाना प्रभारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

::::
छेड़छाड़ केस संबंधी मुआवजा राशि में से 20 हजार की अवैध वसूली

शहर के एक व्यक्ति ने 20 हजार रुपये की अवैध वसूली करने शिकायत दी है। सिटी थाना पुलिस ने इस संंबंध में केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ हुई थी। तब कुलदीप नाम व्यक्ति ने कहा था कि उसकी ऊपर तक पहुंच है और वह आपको मुआवजा दिला देगा। 5 मार्च 2024 को उसने कहा कि केस के सारे कागज मुझे दे दो, वह उन्हें एससी-एसटी विभाग को भेजेगा। इसके बाद आपके खाते में मुआवजे के पैसे आएंगे। उसने तीन घंटे बाद फोन कर कहा कि आपके खाते में एक लाख रुपए आ गए हैं। इनमे से 35,000 हजार रुपये निकालकर मुझे दे दो। तब उसे 20,000 रुपए दे दिए। वह अब और रुपयों की मांग कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed