फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teachers will stage a demonstration at the Directorate of Education on June 5: Union

पांच जून को शिक्षा निदेशालय का घेराव करेंगे अध्यापक : संघ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Teachers will stage a demonstration at the Directorate of Education on June 5: Union
हिसार। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान प्रमोद जांगड़ा की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में संपन्न हुई। राज्य ऑडिटर पवन ने बताया कि अध्यापकों के लंबित मुद्दों को लेकर अध्यापक संघ 5 जून को शिक्षा सदन का घेराव करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की कर्मचारी, किसान, मजदूर व आम जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 9 जुलाई को ट्रेड यूनियनों की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हरियाणा के हजारों शिक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन

बैठक का संचालन जिला सचिव विनोद प्रभाकर ने किया। संघ के नेताओं ने मांग की कि केंद्र सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे, आठवें वेतन आयोग का गठन करे, सार्वजनिक शिक्षा, स्वास्थ्य व सार्वजनिक सेवाओं का विस्तार करे और निजीकरण पर रोक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सचिव विनोद प्रभाकर बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यदि अध्यापकों को अतिरिक्त कार्य दिया जाता है तो हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ इसका विरोध करेगा। उन्होंने सरकार से मांग कि है हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत हटाए गए अध्यापकों को तुरंत बहाल किया जाए तथा अध्यापकों के स्थानांतरण जल्द से जल्द किए जाए। अध्यापकों के ऑनलाइन डायरी लिखने के आदेश को वापस लिया जाए।

बैठक में जिला वित्त सचिव बिजेंद्र सिंह, सह सचिव भूपेंद्र सिंह, आमंत्रित सदस्य विजय पीटीआई, जिला ऑडिटर सुभाष जास्ट, कार्यालय सचिव राजेंद्र, हिसार प्रथम के प्रधान शमशेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed