{"_id":"64c15e6b94553d8c8503cade","slug":"teacher-molested-girl-student-by-calling-her-home-on-the-pretext-of-tuition-hisar-news-c-21-hsr1020-186173-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: छात्रा को ट्यूशन के बहाने घर बुला शिक्षक ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: छात्रा को ट्यूशन के बहाने घर बुला शिक्षक ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। आजाद नगर एरिया में रहने वाली 16 साल की छात्रा को अध्यापक ने ट्यूशन पढ़ने के बहाने घर पर बुलाकर छेड़छाड़ की। आरोप है कि शिक्षक ने जातिसूचक शब्द भी कहे। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा का कहना है कि वह एक एकेडमी में साइंस की ट्यूशन पढ़ती है। 18 जुलाई को अध्यापक ने कहा कि कल छुट्टी पर रहूंगा, जिसको ट्यूशन पढ़ता है घर पर आ जाना। अगले दिन वह अध्यापक के घर चली गई। उसकी दो सहेलियों को भी आना था, लेकिन वे नहीं आई। अध्यापक ने मुझे ऊपर क्लॉस रूम में जाने को कहा। कुछ देर बाद अध्यापक ने कहा कि वह अकेली को ट्यूशन नहीं पढ़ाएगा। इसके बाद लूडो खेलने को कहा। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद शाम को दूसरे शिक्षक के पास ट्यूशन के लिए गई तो उन्हें आपबीती बताई। अगले दिन स्कूल में शिक्षक ने माफी मांगी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
11वीं कक्षा की छात्रा का किया पीछा, विरोध करने पर दी धमकी
शहर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा का एक युवक पीछा कर रहा था। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में छात्रा ने आजाद नगर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मंदीप नामक युवक के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह सहेलियों के साथ स्कूल आती-जाती है। कई दिनों से मंदीप नामक युवक कार से पीछा करता है। इस बारे में भाई को बताया तो वह स्कूल छोड़ने लगा। अब दोबारा से जब सहेलियों के साथ स्कूल जाने लगी तो युवक पीछा करने लगा।