फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teacher dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teacher dies under suspicious circumstances
हिसार। बड़वाली ढाणी निवासी 35 वर्षीय जेबीटी प्रोमिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बेड पर पड़ा मिला। मृतका के पिता ने उसके पति पर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डोगरान मोहल्ला चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतका के पिता राजाराम का आरोप है कि प्रोमिला के पति संजय ने उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटकाया है। उन्होंने बताया प्रोमिला का पति हमेशा प्रोमिला से मारपीट करता था। प्रोमिला ने कई बार संजय के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद भी संजय अपनी हरकतों से बाज नहीं आया है। राजाराम ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 1 बजे उनके दामाद संजय का फोन आया और कहा कि प्रोमिला कहीं चली गई। जब राजाराम व उनके परिजनों ने जाकर देखा तो प्रोमिला बेड पर अचेत पड़ी थी। इसके बाद वह उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बेटी को डॉक्टर को बनाना चाहती थी प्रोमिला
प्रोमिला की शादी वर्ष 2003 में संजय के साथ हुई थी। करीब 10 साल पहले प्रोमिला का जेबीटी अध्यापक के रूप में चयन हुआ था। फिलहाल प्रोमिला भूना के पास नैन खेड़ी गांव के विद्यालय में कार्यरत थी। प्रोमिला अपनी बेटी नंदनी को डॉक्टर बनाना चाहती थी। इसके लिए नंदनी को नीट की कोचिंग दिलवा रही थी। प्रोमिला का बेटा गर्वित 10वीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed