{"_id":"4fa31f91c61db16b6ad31d2a030483a8","slug":"tea-merchant-robbed-the-day-dihadhe-five-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय व्यापारी से दिन दिहाड़े पांच लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय व्यापारी से दिन दिहाड़े पांच लाख लूटे
hisar
Updated Mon, 30 Jun 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष मार्केट में सोमवार सुबह सवा आठ बजे पांच बदमाशों ने एक चाय व्यापारी की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर रुपयों से भरा सूटकेस लूट लिया। पांच लाख रुपये लूटने के बाद तीन बदमाश मौके से फरार हो गए। राज इंटरप्राइजेज के कमीशन एजेंट केशव बाहर आकर मदद के लिए चिल्लाया तो कुछ युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों के पीछे दौड़ लगा दी। बदमाशों ने उनके ऊपर तीन फायर भी किए।
इसी दौरान सिटी पुलिस को भी फोन किया गया, लेकिन कोई मदद को नहीं आया। आईजी स्पेशल स्टाफ की टीम फोन करने पर मौके पर पहुंची और उसने बहादुर युवकों की मदद से पीछा कर दो बदमाशों को दबोच लिया। तीन बदमाशों रेल में बैठकर रोहतक की ओर फरार हो गए। इन तीनों को भी पुलिस टीम ने रोहतक और बहादुरगढ़ से दबोच लिया। बदमाशों के पास से पुलिस को दो पिस्टल और एक जिंदा कारतूस मिला है। बदमाशों से पुलिस ने 2 लाख 89 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस को मौके से एक गोली का खोल भी मिला है। व्यापारियों के साथ लगातार हो रही वारदात के रोषस्वरूप व्यापारियों ने दो घंटे तक बाजार को बंद रखा।
इन बदमाशों को दबोचा
पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड सिवानी के रूपाणा रोड निवासी विक्रम उर्फ विक्की है। इसके अलावा योजना को अंजाम देने के लिए उसने यूपी के अलीगढ़ जिले के अपरौली निवासी रामसिंह उर्फ बाली, नजफगढ़ के गांव खैरा निवासी रमेश, नजफगढ़ के रोशनपुरा गांव निवासी रघु उर्फ छोटू उर्फ योगेश और नजफगढ़ में रहने वाले बिहार के दरभंगा निवासी राजू उर्फ अबदराय शामिल हैं। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यूं दबोचे गए आरोपी
चूरू के तहदेसर गांव निवासी केशव राम ने बताया कि वे नंदलाल अग्रवाल के यहां ढाई साल से चाय का व्यापार कर रहे हैं। वे हिसार स्थित अपने ऑफिस आए हुए थे। रविवार को उन्होंने किसी से पेमेंट उठाई थी। सुबह उसे बैंक में जमा करवाना था। वे कपड़े प्रेस कर रहा था। उनका दूसरा साथी सिलीगुड़ी निवासी रणजीत बर्मन नहाने के लिए ऊपर गया हुआ था। अचानक तीन हथियारबंद लोग आए और कनपटी पर गन लगा दी। तीनों ने पहले मारपीट की और फिर अलमारी की चाबी मांगी। फिर एक ने काउंटर पर चाबी ढूंढ ली। अलमारी खोलकर रुपयों से सूटकेस भर लिया। कुछ रुपये उन्होंने एक कपड़े में बांध लिए। जल्दबाजी में एक बदमाश ने रुपयों की गड्डी हाथ में भी ले ली। तीनों बदमाश रुपये लेकर वीडियो मार्केट की ओर भागने लगे।
शोर सुनकर दूसरे दुकानदारों ने बदमाशों का पीछा किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है दो बदमाश कमला नगर की तरफ दौड़ने लगे। तीन चार बहादुर युवक भी बदमाशों को पकड़ने दौड़। कमला नगर मोड़ पर पहुंचकर इनमें से एक ने देशी पिस्टल निकाला और फायर कर दिया। एक युवक बदमाशों के पीछे लगातार दौड़ता गया और उसने 100 नंबर पर कॉल भी की, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। बदमाश कमला नगर के अंतिम कोने में पहुंचे फिर उन्होंने पीछे दौड़ रहे युवक पर फायर किया। सिटी पुलिस करीब वारदात के 20 मिनट तक नहीं आई। युवक ने दौड़ते दौड़ते ही आईजी स्पेशल स्टाफ के सदस्यों के पास कॉल की। पांच से सात मिनट के अंतराल में आईजी स्पेशल स्टाफ की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम सदस्यों के साथ मिलकर युवक फिर दोनों के पीछे दौड़ पड़ा, इनमें से एक भागने में कामयाब रहा। बदमाश एलआईसी ऑफिस के नजदीक बन रहे बेसमेंट के पास पहुंच गए। इनमें से एक निर्माणाधीन बेसमेंट में जाकर छिप गया। इसी दौरान उसने फिर पुलिस और युवक पर फायर किया। दूसरे को बीकानेर चौक पर आईजी स्टाफ सदस्यों व लोगों ने काबू कर लिया।
दो सदस्य पहले ही खड़े थे रेलवे रोड पर
तीन बदमाश जो ऑफिस में घुसे उनमें से दो को आईजी स्टाफ सदस्यों ने जनता के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। तीन बदमाश मौके से किसान एक्सप्रेस में भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने इनमें से दो बदमाशों को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। रोहतक से गिरफ्तार किए गए बदमाशों में हिसार निवासी विक्रम उर्फ विक्की व राजू हैं। तीसरा बदमाश रघु फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार किया।
दो घंटे की मार्केट बंद
वारदात की सूचना मिलते ही हजकां नेता गौतम सरदाना मौके पर पहुंचे। उन्होंने आए दिन व्यापारियों के साथ हो रही लूट की वारदात पर रोष जताया। मार्केट के व्यापारियों ने करीब दो घंटे तक सुभाष मार्केट बंद रखी।
मास्टर माइंड ने किया था इसी शॉप पर काम
पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ विक्की से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने चार साल पहले करीब एक महीने तक इसी शॉप पर काम किया था। उसे जानकारी थी कि लगभग इतना कैश हर रोज इधर उधर होता है। बाद में वह काम छोड़कर नजफगढ़ चला गया जहां उसकी दोस्ती रघु व अन्य साथियों के साथ हुई।
दूसरी जगह चली गई थी पीसीआर
वारदात से करीब 15 मिनट पहले एक पीसीआर पारिजात चौक पर खड़ी थी। किसी दूसरी कॉल पर पीसीआर वहां चली गई। पीछे से लुटेरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस का कहना है कि सिटी पुलिस की कोई द्वेष भावना नहीं थी। नरेश नाम के युवक ने 100 नंबर पर कॉल की तो एक लाइन खराब होने के कारण उठ नहीं पाई। फिर उसने सीधा आईजी स्पेशल स्टाफ के पास कॉल कर दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस आम लोगों के सहयोग के लिए है और हर एक कॉल पर पहुंचेगी।
- विकास धनखड़, एसपी, हिसार