फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tax Bar Association elections to be held for the first time in 45 years tomorrow

Hisar News: 45 साल में पहली बार होने वाले टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tax Bar Association elections to be held for the first time in 45 years tomorrow
हिसार। टैक्स बार एसोसिएशन की स्थापना के 45 साल बाद पहली बार प्रधान समेत विभिन्न पदों के लिए वार्षिक चुनाव 4 जनवरी को होना है। 9 पदों के लिए 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। 4 जनवरी को लघु सचिवालय स्थित टैक्स बार एसोसिएशन में सुबह 9 बजे चुनाव शुरू होगा जो दोपहर बाद 3:30 बजे तक चलेगा। शाम 4 बजे मतगणना शुरू होगी व शाम 6 बजे तक परिणाम आने की संभावना है। प्रधान, उपप्रधान, सचिव व सहसचिव के लिए आमने-सामने की टक्कर है जबकि कोषाध्यक्ष के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सीए पवन मित्तल ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि चुनाव के लिए 23 लोगों ने नामांकन भरा था, जिनमें से चार लोगों ने नामांकन वापस ले लिया। अब 9 पदों के लिए 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए अजय भारद्वाज व कुलदीप जैन उम्मीदवार हैं जबकि उप प्रधान इनकम टैक्स के लिए मंगल सैनी व सतपाल गोयल और उप प्रधान जीएसटी के लिए भारत भूषण व राजेंद्र प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं। सचिव पद के लिए आदिश जैन व शिवा भारद्वाज और सह सचिव के लिए मोहित गर्ग व संजय कुमार शर्मा ने नामांकन भरा है। कोषाध्यक्ष के लिए मुकुल मित्तल, पुनीत मित्तल व राजेश श्योराण चुनाव मैदान में उतरे हैं। तीन कार्यकारी सदस्यों के लिए 6 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। कार्यकारी सदस्य बनने के लिए आलोक जैन, जगदीश लाल धमीजा, मनीष कुमार, पवन तनेजा, राकेश व रमेश जैन मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन

--------------------
चुनाव को लेकर 4 सदस्यों की एडहॉक कमेटी बनाई
चुनाव के लिए चार सदस्यों की एडहॉक कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में सीए संजय वर्मा, एडवोकेट नरेश कुमार बंसल, एडवोकेट राजेश कुमार जैन व एडवोकेट विजय टक्कर शामिल हैं। सर्वसम्मति से सीए पवन मित्तल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 साल में पहली बार नहीं बनी सर्वसम्मति

चुनाव अधिकारी ने बताया कि हिसार के टैक्स बार एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 1979 में की गई थी। तब से लेकर वर्ष 2024 तक कोई चुनाव नहीं हुआ। हमेशा वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारी चुने जाते थे। इस बार सदस्यों ने चुनाव करवाने की मांग की, जिस पर फैसला हुआ कि चुनाव के माध्यम से ही कार्यकारिणी चुनी जाएगी। हिसार की टैक्स बार एसोसिएशन में 220 पंजीकृत सदस्य हैं, जिनमें सीए, एडवोकेट व टैक्स प्रैक्टिशनर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed