{"_id":"658dadf2f3ca80557108c3e6","slug":"target-was-rs-54-crore-could-give-loan-only-rs-36-crore-bank-officials-reprimanded-hisar-news-c-21-hsr1005-289178-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 54 करोड़ का था लक्ष्य, 36 करोड़ के ही दे सके लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 54 करोड़ का था लक्ष्य, 36 करोड़ के ही दे सके लोन
विज्ञापन
हिसार।
जिला सभागार में वीरवार को जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में लक्ष्य से कम लोन देने पर बैंक अधिकारियों कोफील्ड में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं से अवगत करवाने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने बैंकों को विशेष ध्यान रखने को कहा और उन्हें सिक्योरिटी के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने की सलाह दी।
बैठक में बैंक के आला अधिकारी ने बताया कि बैंकों को लोन का 54 करोड़ रुपये का टारगेट दिया गया था, लेकिन अभी तक 36 करोड़ के लोन ही किए गए हैं, जबकि 18 करोड़ के लोन अभी पेंडिंग हैं। फील्ड में जाकर काम करना होगा। अपने टारगेट को निर्धारित कर 4-5 लोगों से बात करो ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी स्कीमों को फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि एक्सिस बैंक, आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई आदि सभी बैंकों के पास 29 आवेदन हैं और 19 करोड़ की राशि है। उन्होंने कहा कि बैंक को ऐसे व्यक्तियों को लोन देना है, जिसे जरूरत है और वो व्यक्ति इस लोन को समय पर भर सके। बैंक को ऐसे ही व्यक्तियों को टारगेट करना है।
एटीएम के सामने सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाएं
एसपी मोहित हांडा ने बताया कि ठंड के समय में बैंक लूटपाट और एटीएम में चोरी के मामले ज्यादा होते हैं। एटीएम को कटर के माध्यम से काट कर चोर वारदात को अंजाम देते हैं। इसे लेकर हमें सचेत रहना होगा। बहुत से एटीएम ऐसे हैं, जिनमें गार्ड ही नहीं हैं। एटीएम के सामने कैमरा जरूर लगाएं ताकि सभी घटनाएं रिकॉर्ड हो सकें। सिक्योरिटी को अपडेट करते रहना चाहिए। मोशन कैमरा का प्रयोग करना चाहिए ताकि चोरी होने से पहले जब कोई आस-पास घूमता है तो उसका पता चल सके। साइड में खाली जगह या प्लॉट पर नजर रखना जरूरी है अगर कोई दिक्कत लगे तो तुरंत ही 112 पे कॉल करें। सिक्योरिटी गार्ड को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के नहीं लगाना चाहिए।
विज्ञापन
एसपी से की शिकायत
एक बैंक अधिकारी ने बताया कि 23 अक्तूबर को रेड स्कवेयर मार्केट स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में दो शराबियों ने एटीएम को तोड़ दिया और लॉक खराब कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मगर बैंक के पास में शराब का ठेका है। जब यहां से महिला गुजरती है तब शराबी गालियां निकालते हैं। पुलिस को इसकी शिकायत भी दे चुके हैं लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है। इस पर एसपी ने डीएसपी को कार्रवाई करने के आदेश दिए।