फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tampering stopped the way of 12th class girl student, took out the air of scooty, also broke the number plate and glass

Hisar News: 12वीं कक्षा की छात्रा का रास्ता रोक की छेड़छाड़, स्कूटी की हवा निकाली, नंबर प्लेट व शीशा भी तोड़ा

Sat, 18 Mar 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 18 Mar 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tampering stopped the way of 12th class girl student, took out the air of scooty, also broke the number plate and glass
हिसार। एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने जिले में कानून व्यवस्था सही करने व शांति प्रिय माहौल बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि जब महिलाएं रात के समय बिना डर के घरों से बाहर निकलेगी तब पुलिस अपने लक्ष्य में कामयाब है। लेकिन मनचलों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। कन्या विद्यालयों के बाहर बाइकर्स गैंग हर रोज हुड़दंग करती है। सदर थाना पुलिस हिसार के क्षेत्र में स्थित एक आरोही मॉडल स्कूल की 12वीं की छात्रा का 10-11 बाइक सवार लड़कों ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर छात्रा की स्कूटी की नंबर प्लेट व शीशा तोड़ दिया। इसके बाद इन मनचलों ने छात्रा की स्कूटी के टायर की हवा भी निकाल दी। आरोप है कि इन मनचलों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए का वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह हर रोज अपनी स्कूटी से स्कूल में आती-जाती है। पिछले 4-5 दिनों से करीब 10-11 बाइक सवार लड़के बेटी का पीछा करते थे व गलत भाषा का प्रयोग करते थे। 16 मार्च को छात्रा पेपर देकर स्कूल से बाहर आई तो इन 10-11 बाइक सवार लड़कों ने उसका रास्ता रोक लिया। छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और छेड़छाड़ करते का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद लड़कों ने स्कूटी की हवा निकाल दी और शीशे व नंबर प्लेट तोड़ दी। जब छात्रा जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो मौके पर गांव के कुछ मौजिज लोग भी पहुंचे। उनको देखकर सभी मनचले बाइक पर सवार होकर वहां से भाग गए। इसके बाद डायल 112 पर इसकी सूचना दी। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रोहित, अमित, मन्जीत, विशाल, सुमित, सुमित, विकास, आशीष, कर्मबीर व प्रिंस तथा तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed