फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Swami Ramanand, the head priest of Mukam Dham, refused the post of patron of Bishnoi Mahasabha

Hisar News: मुकाम धाम के पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद ने बिश्नोई महासभा के संरक्षक का पद ठुकराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Swami Ramanand, the head priest of Mukam Dham, refused the post of patron of Bishnoi Mahasabha
हिसार। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक का पद छोड़ने के बाद मुकाम धाम के पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद को इस पद के लिए नामित किया था।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद ने महासभा के संरक्षक पद पर काम करने से इनकार कर दिया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें संरक्षक पद नहीं चाहिए। कुलदीप ने इस बारे में उनसे कोई बात भी नहीं की थी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा में प्रधान देवेंद्र बुड़िया के साथ विवाद के बाद अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक कुलदीप बिश्नोई ने देवेंद्र बुड़िया के स्थान पर परसराम बिश्नोई को प्रधान घोषित किया था। कुलदीप की ओर से प्रधान नियुक्त किए जाने अगले ही दिन परसराम देवेंद्र बुड़िया की ओर से आयोजित महासभा में पहुंच गए थे। उन्होंने प्रधान पद लेने पर सहमति नहीं जताई थी। इसके बाद कुलदीप बिश्नोई ने 7 दिसंबर को संरक्षक के पद से इस्तीफा देने के बाद 29 सदस्यीय कमेटी का गठन कर स्वामी रामानंद की निगरानी में चुनाव कराने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संरक्षक पद छोड़ने की घोषणा की थी। पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के देहांत के बाद अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक बनाए गए थे। 12 साल तक इस पद पर रहने के बाद 7 दिसंबर को उन्होंने पद छोड़ने का एलान किया था। करीब 12 मिनट का वीडियो संदेश भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed