फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Swadeshi fair will be organized in 10 districts of the state, posters of the fairs will be unveiled

Hisar News: प्रदेश के 10 जिलों में लगेगा स्वदेशी मेला, मेलों के पोस्टर का लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Swadeshi fair will be organized in 10 districts of the state, posters of the fairs will be unveiled
स्वदेशी मेलों के पोस्टर का लोकार्पण करते अतिथ
हिसार। स्वदेशी जागरण मंच ने प्रदेश के 10 जिलों में स्वदेशी मेला लगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वदेशी मेला प्रांतीय प्रमुख अनिल गोयल ने बताया कि पंचकूला, फरीदाबाद, करनाल, यमुनानगर, जींद, सिरसा, गुरुग्राम, हिसार, भिवानी और पानीपत में स्वदेशी मेले लगाए जाएंगे। इनमें पांच लाख से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। इनके पोस्टर का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा से स्वदेशी मेला प्रांतीय प्रमुख दिनेश चुघ ने बताया कि मेलों की तैयारी के लिए अखिल भारतीय बैठक इंदौर में आयोजित की गई। इसमें इस वर्ष देशभर में 105 मेलों के आयोजन का संकल्प लिया गया। मेलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताएं, स्वदेशी प्रदर्शनी, झूले, खेल एवं स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

इन मेलों में स्वदेशी उत्पादों का बाजार लोगों को आकर्षित करेगा। मेले में डेयरी उत्पाद, गो उत्पाद और हर्बल उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। स्वदेशी सौंदर्य प्रसाधन, आंतरिक साज-सज्जा, आभूषण, गलीचे, चर्म उत्पाद, फर्नीचर, स्वास्थ्य उत्पाद, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे। सरकारी और गैर सरकारी उपक्रमों सहित प्रत्येक क्षेत्र से जुड़े अनेक उद्योगों और उत्पादों व सेवाओं के लिए बाजार सजाया जाएगा। इस बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संगठक सतीश कुमार, स्वदेशी मेलों के अखिल भारतीय स्वदेशी मेला प्रमुख सचिंद्र कुमार बरियार, सहप्रमुख साकेत सिंह राठौर एवं 16 प्रांतों से 195 कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed