{"_id":"66559379870726ca5b069d7e","slug":"suspicious-death-of-person-in-hansi-family-said-he-died-due-to-heat-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी में व्यक्ति की संदिग्ध मौत: परिजन बोले- गर्मी के कारण दम तोड़ा, पोस्टमार्टम में होगा मामले का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में व्यक्ति की संदिग्ध मौत: परिजन बोले- गर्मी के कारण दम तोड़ा, पोस्टमार्टम में होगा मामले का खुलासा
Tue, 28 May 2024 02:10 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 28 May 2024 02:10 PM IST
सार
मृतक के बेटे विक्की ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था। घर पर उसका छोटा भाई मौजूद था। शाम को 5 बजे के करीब उसके पिता रमेश को चक्कर आया और वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हांसी में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते घर में ही चक्कर आ गया। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा गया है। बीते एक सप्ताह से अब तक हांसी में गर्मी से दो मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सिसाय पुल के समीप गणेश कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय रमेश के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए मृतक के बेटे विक्की ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था। घर पर उसका छोटा भाई मौजूद था। शाम को 5 बजे के करीब उसके पिता रमेश को चक्कर आया और वह बेहोश हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसका इलाज किया और इलाज के दौरान रमेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक रमेश के शव को निजी अस्पताल से नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। जहां पर रमेश के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। रमेश के बेटे विक्की ने बताया कि वह चार भाई हैं और चारों अविवाहित हैं। बता दें कि हांसी के कुछ दिनों पहले भी भीषण गर्मी के चलते उमरा निवासी 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हुई थी। मामले में नागरिक अस्पताल के आरएमओ डॉ संजय वर्मा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद ही मौत के कारण पता लगेगा। शाम तक शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन