फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   suspend SDM and DSP in Hansi, Jaat agitation, hisar

जाट आंदोलन में ढिलाई को लेकर नपे हांसी के एसडीएम और डीएसपी

Sat, 21 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 21 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
suspend SDM and DSP in Hansi, Jaat agitation, hisar
जाट आंदोलन में ढिलाई पर नपे अधिकारी - फोटो : bureau

प्रकाश सिंह जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर हांसी के एसडीएम जगदीप सिंह और डीएसपी संदीप मलिक को सस्पेंड कर दिया गया है। इन दोनों को जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है।

विज्ञापन

जाट आरक्षण आंदोलन के समय हांसी सबसे संवेदनशील एरिया था।

हांसी के आसपास के पांच-छह गांवों में बेहद तनावपूर्ण माहौल रहा। यहां जातीय समुदाय आपस में टकराव की स्थिति तक पहुंच गए थे। मौके पर नियंत्रण करने के लिए आर्मी को तैनात करना पड़ा था। आरक्षण आंदोलन में प्रकाश कमेटी के समक्ष हांसी क्षेत्र के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ अपने बयान रिकॉर्ड कराए थे।
विज्ञापन


खासतौर पर डीएसपी के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया था। हालात को देखते हुए डीएसपी को आंदोलन के सप्ताह भर बाद ही वहां से हटा लिया गया था। प्रकाश कमेटी ने हांसी और हिसार में लोगों से आंदोलन हिंसा के बारे में साक्ष्य एकत्रित किए थे। उनसे विडियो क्लिप, फोटो, सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य सबूत लिए थे। पीड़ितों ने अपने बयान भी दर्ज कराए थे। घटनास्थल की विडियो रिकॉर्डिंग भी की गई थी। प्रकाश कमेटी ने हांसी के एसडीएम और डीएसपी के खिलाफ नकारात्मक रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अप्रैल को हांसी पहुंची थी टीम
प्रकाश कमेटी आंदोलन के करीब एक महीने बाद 15 अप्रैल को हिसार पहुंची थी। कमेटी ने प्रभावित सैनीपुरा, ढाणी पाल, सिसाय गांव में मौके पर जाकर पीड़ितों की बात सुनी थी। मौके पर जले हुए घरों को भी देखा था। इसके बाद कमेटी ने हांसी शहर में मुआयना किया था। यहां कई प्रतिष्ठान आग के हवाले किए गए थे।

गोली से एक की हुई थी मौत
ढाणी पाल गांव में आंदोलन के समय मिंटू गुर्जर की गोली लगने से मौत हुई थी। इसके अलावा हांसी में पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी के चचेरे भाई को भी गोली मारी गई थी। इसके अलावा मारपीट में कई लोग घायल हुए थे।

आग में स्वाह हो गए सपने
भाई जी के ढाबा सहित तीन शोरूम जला दिए गए थे, जिसमें उनका करोड़ों का नुकसान हुआ। सरकार की ओर से उन्हें करीब पौने तीन करोड़ रुपये का मुआवजा जारी किया गया है। इसके अलावा आंदोलन के समय करीब 60 वाहन आग के हवाले किए गए थे। करीब 30 से अधिक मकान जलाकर राख कर दिए गए थे।


नहीं भूल पाएंगे वो मंजर
आरक्षण आंदोलन के समय हिसार संवेदनशील जिलों में शामिल था। यहां चारों ओर से सड़क और रेलमार्ग बंद हो गए थे। प्रशासन की ओर से शहर में करीब एक सप्ताह तक कर्फ्यू लगाया गया था। करीब 15 दिन तक मोबाइल, इंटरनेट सेवाएं बंद रही थीं। हिसार-दिल्ली रेल लाइन पर ट्रेनों का चालन एक माह बाद शुरू हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed