{"_id":"619be53895337e6a79294ab6","slug":"surya-nagar-rob-rub-work-will-start-in-10-days-hisar-news-hsr617542297","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य नगर आरओबी-आरयूबी का काम 10 दिन में होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य नगर आरओबी-आरयूबी का काम 10 दिन में होगा शुरू
विज्ञापन
सूर्य नगर रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज। संवाद
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित भारद्वाज
हिसार। शहर के सूर्य नगर रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) व रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) पर रेलवे के हिस्सा का काम अगले 10 दिन में शुरू हो जाएगा। रेलवे के हिस्से की ड्राइंग को मंजूरी मिलने पर एजेंसी को टेंडर दिया जा चुका है। एजेंसी के अधिकारियों का दावा है कि उन्हें यह काम पूरा करने में कम से कम डेढ़ साल का समय लगेगा। बता दें कि ड्राइंग मंजूर होने में देरी के कारण पहले दिए टेंडर की समय सीमा खत्म हो गई थी। ऐसे में एजेंसी को दोबारा से टेंडर देने में करीब एक माह का समय बर्बाद हो चुका है।
फरवरी 2019 में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ था। इसके बाद अगस्त 2019 में रेलवे के हिस्से का टेंडर किया गया। वर्ष 2020 की शुरुआत में एजेंसी ने पाइल टेस्टिंग की, मगर आरओबी की ड्राइंग मंजूर न होने से रेलवे के हिस्से पर काम आगे नहीं बढ़ सका। इस साल सितंबर माह में रेलवे ने ड्राइंग मंजूर की, लेकिन तब तक टेंडर की अवधि ही पूरी हो गई। इस कारण एजेंसी काम ही शुरू नहीं कर सकी।
रेलवे के हिस्से पर बनेंगे चार पिलर
ओवरब्रिज दो रेलवे फाटकों को क्रॉस करेगा। इन दोनों में रेलवे के हिस्से में चार पिलर बनाए जाएंगे। इसके अलावा आरयूबी का काम भी किया जाना बाकी है। उधर, बीएंडआर के हिस्से पर 23 पिलर बनाए जा चुके हैं। इन स्लैब बिछाने का 60 प्रतिशत काम पूरा चुका है। साथ ही बीएंडआर के हिस्से में आरयूबी का काम भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
वर्ष 2023 में प्रोजेक्ट पूरा होने की संभावना
शुरुआत में इस प्रोजेक्ट को नवंबर 2021 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित था। बाद में लॉकडाउन व बिजली लाइनों की देरी से शिफ्टिंग के कारण समयावधि नौ माह और बढ़ा दी गई। विभाग के अनुसार इस प्रोजेक्ट को अगस्त 2022 तक पूरा कर दिया जाएगा। मगर रेलवे के हिस्से पर काम करने वाली एजेंसी की मानें तो उसे अपने काम को पूरा करने में डेढ़ साल का समय लगेगा। इस हिसाब से यह पूरा प्रोजेक्टर मई 2023 तक पूरा होगा।
इन कॉलोनियों को होगा फायदा
इस पुल व अंडरपास के बनने से सूर्य नगर, अर्बन एस्टेट, विद्युत नगर, शिव कॉलोनी, सेक्टर 3-5, सेक्टर 1-4 सहित महावीर कॉलोनी, मिल गेट एरिया के लोगों को काफी फायदा होगा। इस प्रोजेक्ट करीब पर 70 करोड़ रुपये खर्च आएगा।
जल्द ही काम शुरू हो जाएगा
इस हिस्से पर रेलवे की देखरेख में काम होना है। ड्राइंग मंजूर हो चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
- दलबीर राठी, एसडीओ, बीएंडआर