{"_id":"6aecc086f0160344cb0425d1","slug":"surveillance-at-ultrasound-centers-will-be-increased-strict-action-will-be-taken-against-those-conducting-fetal-sex-determination-hisar-news-c-21-hsr1020-987821-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर बढ़ेगी निगरानी, भ्रूण लिंग जांच करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर बढ़ेगी निगरानी, भ्रूण लिंग जांच करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Thu, 05 Nov 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
हिसार में बैठक के दौरान लिंगानुपात को लेकर दिशानिर्देश देते हुए जिला उपायुक्त महेंद्रपाल।
हिसार। उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा कि जिले में भ्रूण लिंग जांच पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित जांच की जाए। साथ ही अवैध लिंग जांच की सूचना मिलते ही छापा मारकर कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो। वह वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिलास्तरीय मासिक पीएनडीटी, एनकोर्ड एवं चिह्नित अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लिंगानुपात में सुधार के लिए निगरानी के साथ जनजागरूकता भी जरूरी है। अधिकारियों को अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण, रिकॉर्ड रजिस्टर, मशीनों के उपयोग और निर्धारित दस्तावेजों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। बिना पंजीकरण संचालित केंद्रों पर भी विशेष नजर रखने के लिए कहा गया। अधिकारियों को चेताया गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 में अब तक जिले का लिंगानुपात 914 है और हिसार प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और छापेमारी के सकारात्मक परिणाम आजाद नगर, आर्य नगर और मंगाली में सामने आए हैं। यहां लिंगानुपात सुधरकर 999 पहुंच गया है।
विज्ञापन
बैठक में हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह, सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, जिला शिक्षा अधिकारी राम रत्तन और डॉ. अनामिका बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।