फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Supplier arrested with six pistols, increased business through social media

Hisar News: छह पिस्टल के साथ सप्लायर गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिये बढ़ाया कारोबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Supplier arrested with six pistols, increased business through social media
हिसार। एसटीएफ टीम द्वारा पकड़ा गया आरोपी । - फोटो : Hisar
हिसार। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार रात आजाद नगर के बस अड्डे से मंगाली आकलान निवासी हथियार सप्लायर विनोद उर्फ लालू (32) को गिरफ्तार किया। आरोपी से 6 देसी ऑटोमैटिक पिस्टल और नौ कारतूस बरामद किए गए। आजाद नगर थाना पुलिस ने विनोद के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिये हथियार बेचता है और इंदौर से 15 हजार रुपये में खरीदकर लाता था।
विज्ञापन

स्पेशल टास्क फोर्स के डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर बिजेंद्र की टीम ने आरोपी विनोद को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी से पूछताछ के दौरान सामने आया कि गांव के सुनील नामक युवक ने अपने दोस्त विनोद को इंदौर में देसी पिस्टल बेचने वाले से मिलवाया था। करीब एक साल से विनोद मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रहने वाले करतार से 15 हजार रुपये में पिस्टल खरीदकर लाता और हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में 30 हजार रुपये तक में बेचता था। आरोपी पर पहले से शस्त्र अधिनियम और लड़ाई-झगड़े के दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

12वीं पास आरोपी विनोद ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिये पिस्टल बेचता था। हाल ही में 9 पिस्टल अमृतसर के ख्यालिया गांव के एक युवक को बेची है। 9 पिस्तौल राजस्थान में बेची है। इसके अलावा हिसार में कारोबार चलाता है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में पीएसआई प्रवीन कुमार, एएसआई अनूप सिंह, एचसी जयबीर सिंह, विरेंद्र सिंह, ईएचसी सुनील, सिपाही शुभम और अमित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed