फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Supplementary chargesheet filed in Jyoti Malhotra case in court

Hisar News: अदालत में ज्योति मल्होत्रा मामले में पूरक चार्जशीट दाखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Supplementary chargesheet filed in Jyoti Malhotra case in court
हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा मामले की बुधवार को सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। पुलिस ने अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की। अदालत से आरोपी पक्ष को पूरक चार्जशीट की प्रति ही देने देने की गुजारिश की। पंचकूला लैब से प्राप्त डेटा का हिस्सा, ज्योति की चार्जशीट में सील चैट का हिस्सा न देने की अपील की। इस पर ज्योति के वकील ने एतराज जताते हुए कहा कि पूरी चार्जशीट की प्रति न दिए जाने के संबंध में कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन

ज्योति मल्होत्रा को चार्जशीट दिए जाने को लेकर पुलिस ने 25 अगस्त को तीन अलग-अलग एप्लीकेशन अदालत में लगाई थी। इसमें पुलिस ने कहा कि हमने चार्जशीट की पूरी प्रति अदालत में जमा करा दी है। पहली एप्लीकेशन में पुलिस ने कहा कि पंचकूला एफएसएल से मिला डेटा बेहद संवेदनशील है। इसका खुलासा लोकहित व देशहित के खिलाफ है। इसका खुलासा होने से राष्ट्र की सुरक्षा को गंभीर क्षति पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा ज्योति की पीआईओ के साथ चैट व अन्य वीडियो है। यह आरोपी पक्ष को न दिया जाए। इसे न्यायालय में सुरक्षित रखा जाए।
विज्ञापन

दूसरी एप्लीकेशन में पुलिस ने कहा कि हमने चार्जशीट की पूरी प्रति अदालत में जमा करा दी है। हमने पूरक चार्जशीट की प्रति अदालत में दे दी है। इसकी फोटो कापी आरोपी को दे दी जाए। तीसरी एप्लीकेशन में पुलिस ने कहा कि यह बड़ा व संवदेशनशील मामला है। इसमें मीडिया ब्रीफिंग पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति मल्होत्रा के वकील एडवोकेट कुमार मुकेश ने कहा कि यह एप्लीकेशन अवैध है। कुछ प्रावधानों को तरोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। अगर हमें चार्जशीट की पूरी प्रति ही नहीं मिलेगी तो हम अपना पक्ष कैसे रख पाएंगे। अदालत ने इस मामले में कुमार मुकेश का जवाब दावा स्वीकार कर लिया है। अब इस मामले में 29 अगस्त को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed