फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sunita Rani, Ashok Vashisht, Renu Bhargava to get State Teacher Award

सुनीता रानी, अशोक वशिष्ठ, रेनू भार्गव को मिलेगा राज्य शिक्षक अवॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sunita Rani, Ashok Vashisht, Renu Bhargava to get State Teacher Award
हिसार। जिले के तीन शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक अशोक वशिष्ठ, शिक्षिका रेनू भार्गव व सुनीता रानी को राजभवन में राज्यपाल व शिक्षा मंत्री यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। कोरोना के कारण 2019 का यह सम्मान शिक्षकों को एक साल देरी से मिल रहा है। 2020 में राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। वीरवार को राज्यस्तरीय पुरस्कार के शिक्षकों की लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन

अशोक वशिष्ठ : नलवा स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हिंदी विषय के शिक्षक अशोक वशिष्ठ का चयन राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए हुआ है। 2014 में जिस दौर में निजी स्कूल प्रचार-प्रसार के मुनादी करते थे तो उस दौरान शिक्षक अशोक वशिष्ठ ने बाइक पर सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक दाखिले के लिए प्रचार अभियान चलाया था।
विज्ञापन

रेनू भार्गव : गंगवा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी प्रवक्ता रेनू भार्गव का भी राज्य शिक्षक पुरस्कार 2020 में चयन किया गया है। शिक्षिका रेनू भार्गव का शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र सराहनीय योगदान रहा है। उनको तलवंडी रुक्का, गंगवा पंचायत, भारत विकास परिषद की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता रानी : खेल के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ाने वाली शिक्षिका सुनीता रानी पढ़ाई के साथ खेल में प्रतिभाओं को तलाशती है। रक्तदान शिविर में हिस्सा लेती है। चाहे छोटी खेल प्रतियोगिताएं हो या बड़ी सभी में प्रतिभाओं को निखारने के लिए सबसे आगे रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed