{"_id":"6a456c5a3a422c832606e07a","slug":"sunil-was-seen-on-cctv-at-336-am-stomping-his-feet-and-striking-his-chest-hisar-news-c-21-hsr1020-902206-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डेयरी शिफ्टिंग प्रोजेक्ट के लिए सातवीं बार शुरू हुई प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डेयरी शिफ्टिंग प्रोजेक्ट के लिए सातवीं बार शुरू हुई प्रक्रिया
विज्ञापन
हिसार। डेयरी शिफ्टिंग प्रोजेक्ट को लेकर नगर निगम ने सातवीं बार प्रक्रिया शुरू कर दी है। बगला रोड पर 50 एकड़ भूमि में विकसित होने वाले डेयरी प्लाजा पर 34.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से सीवरेज, पेयजल, बिजली लाइन और सड़कों सहित मूलभूत आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी। परियोजना से शहर के करीब 410 डेयरी संचालकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
नगर निगम प्रशासन ने पहले बगला रोड स्थित चयनित भूमि पर डेयरी प्लाजा का लेआउट प्लान तैयार कर कुछ प्लॉटों की बोली भी करवा दी थी लेकिन शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय ने लेआउट पर आपत्ति जता दी। इसके बाद निगम ने यह कहते हुए बोली प्रक्रिया रद्द कर दी कि परियोजना का डिजाइन बिल्डिंग कोड के अनुरूप नहीं था। इसके बाद पूरी प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की गई। संशोधित लेआउट प्लान तैयार कर मंजूर कराया गया और प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया।
नए लेआउट में 342 प्लॉट का प्रावधान
डेयरी शिफ्टिंग परियोजना के नए लेआउट में कुल 342 प्लॉट प्रस्तावित हैं। इनमें 250 वर्ग गज के 239 प्लॉट, 350 वर्ग गज के 68 प्लॉट, 500 वर्ग गज के 27 प्लॉट और 1000 वर्ग गज के 8 प्लॉट शामिल हैं। हालांकि पुराने लेआउट प्लान में 410 प्लॉट प्रस्तावित थे। परियोजना में 1170 वर्ग गज क्षेत्र में मिल्क चिलिंग प्लांट, 5360 वर्ग गज में गोबर गैस प्लांट तथा 3688 वर्ग गज में वाटर वर्क्स स्थापित करने का भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
पोर्टल के माध्यम से होगी प्लॉटों की बोली
डेयरी शिफ्टिंग परियोजना के प्लॉटों की बोली ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करवाई जाएगी। पोर्टल तैयार हो चुका है। मुख्यालय से अनुमति मिलते ही ऑनलाइन बोली प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसमें केवल पशु डेयरी संचालक ही भाग ले सकेंगे। नगर निगम द्वारा हाल ही में कराए गए सर्वे में करीब 396 पशु डेयरियां संचालित मिली हैं, जबकि पूर्व सर्वे में इनकी संख्या 410 थी।
डेयरी प्रोजेक्ट को लेकर प्रक्रिया जारी है। फिलहाल टेंडर के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार कई एजेंसियां आवेदन करेंगी। आधारभूत ढांचा तैयार होने के बाद प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा।
- जयबीर डूडी, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम हिसार