फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   sunil lamba is on Bjp now

पाला बदलने वाले भाजपा पैनल में आए सुशील लांबा को

Mon, 08 May 2017 12:45 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Mon, 08 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
जाट शिक्षण संस्था में एक बार फिर से इनेलो ने जीत का परचम लहराया। इनेलो पैनल के सतपाल पालू (फतेहाबाद निवासी) ने भाजपा पैनल के सुुशील लांबा को चार वोट से हराया। इनेलो पैनल के महासचिव थंबू सिंह और उपप्रधान अजमेर ढांडा भी विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पर भाजपा पैनल के प्रविंद्र मलिक ने जीत हासिल की। सुशील लांबा अपने पिता नरेंद्र लांबा और भाई सुनील लांबा की जीत विरासत को बचाने में नाकाम रहे।   
विज्ञापन

    
पिछले लंबे समय से यहां इनेलो के पैनल को जीत मिलती रही है। सोसायटी एक्ट के तहत पहली बार कॉलेजियम बनाकर चुनाव कराने में भी इनेलो पैनल भारी पड़ा। इनेलो से पाला बदलकर भाजपा पैनल में शामिल होने सुशील लांबा को चार वोट से हार का सामना करना पड़ा। कुल 200 कॉलेजियम थे, जिसमें एक कॉलेजियम की मौत हो जाने के बाद 199 बचे थे। सभी 199 कॉलेजियम ने अपनी वोट का प्रयोग किया। प्रधान पद पर सतपाल पालू  को 66 उनके प्रतिद्वंद्वी सुशील लांबा को 62 वोट हासिल हुए। उपप्रधान पद के लिए इनेलो ग्रुप के अजमेर ढांडा को 97 तो उनके प्रतिद्वंद्वी मनदीप मलिक को 72 वोट मिले। महासचिव पद पर इनेलो के थंबू सिंह को 71 उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेश सूरा और निर्दलीय आशीष गोदारा को 42-42 वोट हासिल हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए भाजपा पैनल से प्रविंद्र मलिक को 89 तो इनेलो के दिलदार सिंह के 82 वोट मिले।      
विज्ञापन


किसको कितने वोट मिले...
 
प्रधान पद के लिए     
सतपाल पालू --------66      
सुुशील लांबा --------62      
जगजीत सिंधु-------28      
केएल रिणवा--------23      
केके गोदारा --------14      
रोहित मल्हान------3      
अजमेर सिंह-------2
       
उपप्रधान पद के लिए       
अजमेर ढांडा ----97      
मनदीप मलिक----72      
जयदीप सिंह पूनिया---27      
मनोज कुमार---------5      
 
महासचिव पद के लिए      
थंबू सिंह --------71      
राजेश सूरा-------42      
आशीष गोदारा----42      
जिले सिंह गोयत---28      
राजेश कुमार --------11      

कोषाध्यक्ष पद के लिए       
प्रविंद्र मलिक ---89      
दिलदार सिंह------82      
अशोक कुमार-----26      

सरकार का साथ लेकर भी विरासत नहीं बचा सके      
जाट संस्था में नरेंद्र लांबा 31 जुलाई 2004 से 25 जुलाई 2007 तक प्रधान रहे थे। उनके बेटे सुनील लांबा 19 जुलाई 2010 से 2013 तक प्रधान रहे। सुनील लांबा ने इस बार कॉलेजियम का चुनाव लड़ा था। इसमें वह सुशील गुड्डू से चुनाव हार गए थे। इसके बाद नरेंद्र लांबा के दूसरे बेटे सुशील लांबा को मैदान में उतारा गया था। सुशील लांबा इनेलो छोड़कर भाजपा के पैनल में शामिल होकर चुनाव मैदान में उतरे, फिर भी विरासत नहीं बचा सके।      
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कोषाध्यक्ष रहे सतपाल पालू
फतेहाबाद जिले के गांव गोरखपुर निवासी सतपाल पालू इससे पहले भी जाट संस्था में पदाधिकारी रहे हैं। वर्ष 2001 से 2004 तक पूर्ण सिंह डाबड़ा प्रधान थे, उस समय सतपाल पालू उनके साथ कोषाध्यक्ष रह चुके हैं।      नए कॉलेज स्थापित करने का लक्ष्य  
सतपाल पालू ने कहा कि संस्था को आगे बढ़ाने के लिए नए कोर्सेज लाएंगे। नए कॉलेज बनाने के लिए काम करेंगे। खेलों में भी संस्था को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा। समाज के सभी गणमान्य लोगों के सहयोग से संस्था को चलाएंगे।     
 
जल्द होगा पदभार ग्रहण समारोह
संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सभी प्रत्याशियों को चुनाव परिणाम की प्रति उपलब्ध करा दी है। जल्द ही संस्था इन पदाधिकारियों के लिए पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन कराया जाएगा। अब रजिस्ट्रार को- ऑपरेटिव सोसायटी को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद विधिवत तौर पर संस्था के पदाधिकारी काम शुरू कर सकेंगे।      

जीत के बाद विधायकों ने किया अभिनंदन     
जीत हासिल करने के बाद इनेलो पैनल के तीनों पदाधिकारियों का इनेलो के नलवा विधायक रणबीर गंगवा, बरवाला विधायक वेद नारंग, उकलाना विधायक अनूप धानक, जिला अध्यक्ष राजेंद्र लितानी, महिला विंग अध्यक्ष शीला भ्याण, युवा विंग अध्यक्ष अमित बूरा सहित अन्य पदाधिकारियों ने विजेता पैनल का फूलमालाओं से स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों ने सेठ छाजूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed