फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sunil, a resident of Camry Road, who was injured by scissors, died, two accused arrested, sent to jail

Hisar News: कैंची के वार से घायल हुए कैमरी रोड निवासी सुनील की मौत, दो गिरफ्तार, जेल भेजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Sunil, a resident of Camry Road, who was injured by scissors, died, two accused arrested, sent to jail
हिसार। कैमरी रोड स्थित आनंद विहार निवासी सुनील पर वीरवार की रात दो युवकों ने कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। सुनील को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसकी शनिवार सुबह मौत हो गई। आजाद नगर थाना पुलिस ने सुनील की हत्या के आरोप में कैमरी रोड निवासी वेद और अनिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दिए बयान में सुनील के पिता वेदप्रकाश ने बताया है कि फेरी लगाकर बर्तन बेचता है। उसका छोटा बेटा 26 वर्षीय सुनील कुमार पेंटर का काम करता था। सुनील के दो बच्चे हैं एक सात वर्ष का लड़का व करीब 3 वर्ष की लड़की है।
विज्ञापन

वेदप्रकाश ने बताया कि वीरवार की रात करीब 8.30 बजे वह फेरी लगाकर वापस अपने घर जा रहा था। जब वह कैमरी रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो देखा की कैमरी रोड निवासी वेद व अनिल उसके बेटे सुनील को कैंची से मार रहे थे। उसने अपने बेटे को हमलावरों से बचाया। वेदप्रकाश ने बताया कि इस हमले में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने सुनील के सिर, गला, छाती व पेट में कैंची घोंप दी थी। उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। वेदप्रकाश ने बताया इलाज के दौरान सुनील की शनिवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी वेद और अनिल की सुनील से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर उन्होंने सुनील पर कैंची से जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक सुनील के पिता वेद प्रकाश की शिकायत पर हत्यारोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। सुनील की हत्या के आरोप में कैमरी रोड निवासी वेद व अनिल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
उप निरीक्षक घनश्याम, थाना आजाद नगर हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed