{"_id":"58a499b74f1c1bd357d83df3","slug":"sunder-nagar-hisar-saraswti-school-hisar-aelbendazol-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा खाने से 14 विद्यार्थियों की हालात बिगड़ी, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा खाने से 14 विद्यार्थियों की हालात बिगड़ी, परिजनों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
medicine
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदर नगर के सरस्वती स्कूल में बुधवार दोपहर को पेट के कीड़े मारने वाली दवा खाने से 14 छात्र छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं की तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। छात्रों का स्कूल में ही प्राथमिक उपचार करवा दिया गया। सूचना मिलने पर छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामले को लेकर इमरजेंसी में हंगामा मच गया। परिजनों ने कहा कि पेट के कीड़े मारने वाली दवा किससे पूछकर खिलाई गई। उपचार के बाद हालांकि छात्राओं को बाद में घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
इन छात्राओं की बिगड़ी अधिक हालात
तबीयत बिगड़ने वाली छात्राओं में पीरांवाली गांव निवासी 9 वीं की सुमन व सेक्टर 14 निवासी 12 वर्षीय रवीना, विकास नगर निवासी 10 वर्षीय मुस्कान, 9 वर्षीय पीरांवाली गांव की कमलेश, 12 साल की पूनम, न्यू अनाज मंडी की 12 साल की काजल, सुंदर नगर की 9 साल की पूजा शामिल हैं। छात्राओं को चक्कर आने लगे थे। उन्हें सिर में दर्द व जी मिचलाना जैसी दिक्कत हो गई।
विज्ञापन
नेशनल डिवार्मिंग डे मनाया जा रहा था
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा देशभर में 10 फरवरी से नेशनल डिवार्मिंग डे मनाया जा रहा है। जिसके तहत स्कूलों में 1 से 19 साल तक के छात्र छात्राओं को पेट में कीड़े मारने की दवा एलबेंडाजोल खिलाई जा रही है।
विज्ञापन
पेट के कीड़े मारने की दवा खाने के बाद कई बार कुछ लोगों को साइड इफेक्ट हो जाता है। ऐसे में सिर व पेट में दर्द हो जाता है। घबराने की कोई बात नहीं है।
- डॉ. अमित, नागरिक अस्पताल हिसार
पेट के कीड़े मारने वाली दवा खाने से बच्चों की हालात बिगड़ी है इसके बारे में कोई सूचना नहीं है। सभी स्कूल इंचार्ज को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि वे मिड डे मिल देने के बाद ही दवा देना सुनिश्चित करें।
- संगीता बिश्नोई, डिप्टी डीईओ
सात बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। सात आठ लड़कों को भी पेट में दर्ज हुआ था उनका स्कूल में ही प्राथमिक उपचार करवाया गया। अब बच्चों की हालात बिल्कुल ठीक है।
- राजेंद्र धांगड़, चेयरमैन सरस्वती स्कूल