फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sultan Khatak re-elected as President of the DSC Students' Union

Hisar News: सुल्तान खटक दोबारा बने डीएससी छात्र संघ के अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Sultan Khatak re-elected as President of the DSC Students' Union

विज्ञापन
हिसार। डीएससी छात्र संघ की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को जीजेयू में हुई। इसमें संगठन के पूर्व अध्यक्ष सुल्तान खटक को ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई। इससे पहले अगस्त में ही सुल्तान खटक का संगठन के अध्यक्ष पद पर दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका था, जिस कारण खटक ने संगठन के नियमानुसार पद से इस्तीफा दे दिया था। आज की बैठक में सभी साथियों ने सर्वसम्मति से एक बार फिर से सुल्तान खटक को ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सोपने का निर्णय लिया है। छात्र नेता जोगेंद्र नंदा ने कहा कि खटक के अध्यक्ष रहते हुए समाज के छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया गया और समाधान भी करवाया गया। अब प्रदेश के सभी जिलों की कार्यकारिणी का गठन प्रमुखता के साथ किया जाएगा। उसके साथ साथ प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में टीमें बनाई जाएगी। इस मौके पर छात्र नेता विशाल खटक, सोमनाथ चौहान, यश कुमार, अमित दुग्गल, पल्लवी नागर, प्रोमिला कुमारी, नरेंद्र धमणीया, राकेश सुलखनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed