फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sujeet kumar BJP, coching center hisar, Hisar

पीएमओ ने तलब की जांच रिपोर्ट

Fri, 30 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 30 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sujeet kumar BJP, coching center hisar, Hisar
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : SELF

बीजेपी के जिला महामंत्री सुजीत कुमार के कोचिंग सेंटर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाकर पढ़ने वाले युवाओं को भ्रमित करने के आरोप मामले में पीएमओ (प्राइम मिनिस्टर ऑफिस) ने संज्ञान ले लिया है। पीएमओ ने डीजीपी को लेटर भेजकर इस मामले की तुरंत प्रभाव से जांच करने के आदेश दिए हैं। डीजीपी ने जांच के संबंध में लेटर एसपी को भेजकर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में अब एसपी ने संबंधित एरिया स्थित अर्बन इस्टेट चौकी को जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच अधिकारी ने बीजेपी के जिला महामंत्री को जांच के चलते बयान दर्ज करवाने के लिए मैसेज भेजा है। उधर पुलिस ने शिकायतकर्ता मोदी फैन क्लब खेदड़ के अध्यक्ष कुलदीप को बुलाकर वीरवार को बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


यह है मामला
एसपी को मोदी फैन क्लब के अध्यक्ष कुलदीप ने 13 मई को शिकायत दी थी कि कोटा क्लासिज के एमडी बताने वाले बीजेपी के जिला महामंत्री सुजीत ने नरेंद्र मोदी के साथ फोटो लगाकर विज्ञापन लगवा रहे हैं। उनका आरोप था कि विज्ञापन देकर उनका मकसद अपने व्यवसाय को बढ़ाने का है। प्रधानमंत्री की फोटो का गलत उपयोग करके युवाओं के भविष्य के साथ धोखाधड़ी की जा सकती है। उन्होंने इस तरह से फोटो यूज करने के मामले में खुद को प्रशंसक होते हुए ठेस पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन


जान का बताया था खतरा, मांगी सिक्योरिटी भी
मोदी फैन क्लब के अध्यक्ष ने शिकायत के साथ खुद को महामंत्री से जान का खतरा भी बताया था। उन्होंने पुलिस से खुद को सिक्योरिटी उपलब्ध करवाने की मांग भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय से जांच के आदेश आए हैं। इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता के बयान दर्ज वीरवार देर शाम को किए गए हैं। जिला महामंत्री सुजीत के बयान दर्ज करने अभी बाकी हैं।

- जगदीश, जांच अधिकारी अर्बन इस्टेट चौकी

मेरे पास चौकी से फोन आया था। बयान दर्ज करवा दिए जाएंगे। दरअसल इस मामले में मुझे पहले सेक्टर 9-11 चौकी में बुलाया गया था। मैं पुलिस को पहले भी लिखकर दे चुका हूं कि मेरी ऐसी कोई भावना नहीं थी। फिर भी अगर किसी को ठेस पहुंची है तो भविष्य में मैं ऐसा नहीं करूंगा। मामला वहीं खत्म हो गया था अब विरोधी दोबारा इस मामले को उठा रहे हैं।
- सुजीत कुमार, जिला महामंत्री बीजेपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed