फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Suicide by swallowing poison live on Facebook, case against 7, relatives claim Neeraj was mentally troubled by threats.

Hisar News: फेसबुक पर लाइव आकर जहर निगलकर की आत्महत्या, 7 पर केस, परिजनों का आरोप नीरज धमकियों से मानसिक रूप से था परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Suicide by swallowing poison live on Facebook, case against 7, relatives claim Neeraj was mentally troubled by threats.
नीरज फाइल फोटो 
नारनौंद (हिसार)। नारनौंद के वार्ड नंबर 10 में रहने वाले नीरज कुमार (45) सोमवार सुबह फेसबुक पर लाइव आया। इसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। यह वीडियो सोमवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। परिजनों का आरोप है कि पिछले चार दिनों से वे पड़ोसियों और दो पार्षदों के विवाद, मारपीट और धमकियों से परेशान थे। बेटे के बयान पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ उकसावे का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक नीरज के बेटे भूपेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी गली में सीवर लाइन डालने के लिए सात अगस्त को सड़क खोदी गई थी, जिससे गली में कीचड़ हो गया। इसलिए नीरज ने स्थानीय वार्ड नंबर-10 के पार्षद टेकराम से रास्ता ठीक करवाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसलिए नीरज खुद मिट्टी समतल करने लगा तो टेकराम ने वार्ड नंबर-13 के पार्षद देवेंद्र उर्फ गोलू को बुला लिया।
विज्ञापन

भूपेंद्र का आरोप है कि गोलू ने भी उनके पिता के साथ गाली-गलौज कर धमकी दी। अगले दिन आठ अगस्त की सुबह उसके पिता खेत से लौट रहे थे। उस समय उनका पड़ोसी अनिल गली में मिट्टी डाल रहा था। रास्ता बंद होने पर उनके पिता ने बुग्गी हटाने के लिए कहा। इसी दौरान अनिल का बेटा अमन, उसकी पत्नी नीलम, सुनील उर्फ शिन्नू और निकी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके पिता को पकड़कर मारपीट की। इस दौरान उनके माथे पर डंडा लगा और एक आंख से कम दिखने लगा। उसके बावजूद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी। इसलिए थाना नारनौंद में रविवार को महिला जांच अधिकारी के सामने दोनों पक्ष बुलाए गए।
भूपेंद्र के अनुसार उसके पिता नीरज पहले से हृदय रोगी थे। इसलिए उनके दिल में दो स्टेंट डाले गए थे। बहस के दौरान अधिकारी ने उन्हें बाहर बैठने के लिए कहा तो नीरज घर आ गए थे। भूपेंद्र ने बताया कि 11 अगस्त की सुबह 8:50 बजे उनके दोस्त संदीप सैनी ने फोन कर सूचना दी कि उनके पिता ने जहर खा लिया है। उनके पड़ोसी राकेश उन्हें नारनौंद के नागरिक अस्पताल में ले गए, जहां से उन्हें हिसार भेज दिया गया। हिसार के नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
भूपेंद्र का आरोप है कि अनिल, अमन, नीलम, सुनील उर्फ शिन्नू, निकी, पार्षद टेकराम और पार्षद देवेंद्र उर्फ गोलू की वजह से उनके पिता ने आत्महत्या की। भूपेंद्र के बयान दर्ज कर नारनौंद थाना पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

------------
इस मामले में सात नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हर अपराधी को दबोचा जाएगा।
- बलवान सिंह, थाना प्रभारी, नारनौंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed