Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Suffocating due to dust and smoke; AQI recorded at 321

Hisar News: धूल-धुएं से घुट रहा दम, एक्यूआई 321 दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Suffocating due to dust and smoke; AQI recorded at 321
हिसार बढ़ते प्रदूषण लेवल के दौरान शहर पर छाया स्मोग दोपहर 1:00 सूर्य नगर पुल से लिया गया चित्र।

विज्ञापन
हिसार। शहर में लगातार छठे दिन हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। स्मॉग के कारण लोगों को धूल और धुएं से भरी हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ा। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 321 दर्ज किया गया। यह शुक्रवार के मुकाबले दो अंक कम रहा, लेकिन हवा की गुणवत्ता अब भी गंभीर बनी हुई है। पिछले तीन दिनों से एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया जा रहा है।
हवा में धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने शनिवार को भी पानी का छिड़काव कराया। दिल्ली रोड, राजगढ़ रोड, कैमरी रोड, बरवाला रोड और सेक्टरों की मुख्य सड़कों पर वाटर स्प्रिंकलर चलाए गए। इसके अलावा बस क्यू शेल्टरों की धुलाई की गई और सड़कों के किनारे लगे पेड़ों पर भी पानी का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हवा की गति बेहद कम होने के कारण धूल और धुएं के मिश्रण से हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में स्मॉग छाया हुआ है। तेज हवाएं चलने या बारिश होने से इससे राहत मिल सकती है। 10 नवंबर के बाद मौसम में सुधार के आसार हैं। वहीं, 14 नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई का स्तर
तारीख एक्यूआई
7 नवंबर 321
6 नवंबर
323
5 नवंबर
333
4 नवंबर
291
3 नवंबर
270
2 नवंबर
207
1 नवंबर
188
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed