फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Subhash Barala's nephew was surrounded by farmers in village Kanhari

सुभाष बराला के भतीजे को गांव कन्हड़ी में किसानों ने घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Subhash Barala's nephew was surrounded by farmers in village Kanhari
गांव कन्हड़ी में जयदीप बराला की कार के आगे विरोध प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। गांव कन्हड़ी में बीमार कार्यकर्ता का हालचाल जानने गए हरियाणा सार्वजनिक ब्यूरो उपक्रम के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के भतीजे जयदीप बराला की गाड़ी को किसानों ने घेर लिया। इस दौरान काफी देर तक किसानों ने सरकार व बराला के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस दौरान सूचना शहर पुलिस को दी गई। मगर जब तक पुलिसकर्मी गांव में पहुंचे तब तक मामला निपट चुका था। किसानों का दावा है कि जयदीप बराला ने गांव में आने पर माफी मांग ली। इसलिए उसे जाने दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले गांव साधनवास में भी जयदीप बराला का किसानों ने विरोध किया था। उस समय काफी बवाल हुआ और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें वहां से निकाला गया था।
विज्ञापन

भाजपा-जजपा नेताओं के गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध, फिर क्यों आए
कन्हड़ी से युवा किसान नेता सोमवीर ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में लंबे समय से किसान आंदोलन चला हुआ है। आंदोलन के मद्देनजर गांव में भाजपा-जजपा नेताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध का फैसला लिया हुआ है। इस बारे में भाजपा-जजपा के नेताओं को भी जानकारी है। इसके बावजूद भाजपा नेता जयदीप बराला गांव में पहुंच गए। इसकी सूचना किसानों को लगी तो वह उनका विरोध करने पहुंच गए। किसान नेता सोमवीर ने कहा कि किसान आंदोलन के खिलाफ खड़े भाजपा-जजपा नेताओं के प्रति किसानों की कोई सहानुभूति नहीं है, इसलिए वह गांवों में न आएं। अगर दोबारा आए तो इसी तरह विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ता का हालचाल जानने गया था: बराला
मैं तो पार्टी के कार्यकर्ता के घर उसका हालचाल जानने के लिए गांव कन्हड़ी में गया था। मगर वहां कुछ लोगों ने आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयदीप बराला, युवा भाजपा नेता
गांव कन्हड़ी में किसानों द्वारा जयदीप बराला का विरोध करने संबंधी सूचना आई थी। पुलिस को मौके पर भेजा गया था। मगर जब तक पुलिस टीम वहां पहुंची, तब तक मामला निपट चुका था।
- बिरम सिंह, डीएसपी, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed