{"_id":"67ec32a79b2d7683b70face2","slug":"sub-grain-market-will-be-built-in-ghiray-at-a-cost-of-35-crores-hisar-news-c-21-hsr1020-596620-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घिराय में साढ़े 3 करोड़ की लागत से बनेगी उप अनाज मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घिराय में साढ़े 3 करोड़ की लागत से बनेगी उप अनाज मंडी
विज्ञापन
घिराय गांव में उप अनाज मंडी के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक विनोद भयाना।
हांसी। घिराय में साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से उप अनाज मंडी का निर्माण किया जाएगा। अनाज मंडी 5 एकड़ 6 कनाल भूमि पर बनेगी। इस मंडी के बनने से घिराय व आसपास के कई गांव के किसानों को फायदा पहुंचेगा। किसानों को फसल बेचने के लिए हांसी नहीं आना पड़ेगा। इससे किसानों का समय बचेगा व साथ ही आर्थिक लाभ भी होगा। मंगलवार को विधायक विनोद भयाना ने घिराय में उप अनाज मंडी के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
उप अनाज मंडी का निर्माण कार्य हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से करवाया जाएगा। अनाज मंडी में 320 फुट लंबे व 316 फीट चौड़े प्लेटफार्म का निर्माण भी होगा। इस प्लेटफार्म के चारों तरफ 40 फुट चौड़ी सड़क बनवाई जाएगी। पार्किंग के लिए व्यवस्था रहेगी। उप अनाज मंडी में प्लेटफॉर्म कवर शेड भी बनवाए जाएंगे। इसके लिए बहुत ही जल्द संबंधित विभाग के मंत्री से बातचीत की जाएगी।
विधायक ने कहा कि उप अनाज मंडी में लाइटिंग की शानदार व्यवस्था करवाई जाएगी। बिजली व्यवस्था के लिए मंडी में अलग से ट्रांसफार्मर लगेगा। अभी तक मार्केट कमेटी की तरफ से घिराय में खरीद केंद्र बनाकर फसलों कि खरीद की जाती है। ग्रामीणों ने मंडी में पेवर ब्लॉक लगवाने की मांग की। जिस पर विधायक ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के एसडीओ विजेंद्र बामल को निर्देश दिए कि पेवर ब्लॉक लगवाने के लिए तुरंत एस्टीमेट तैयार किया जाए। इस मौके पर पूर्व नगर परिषद प्रधान प्रतिनिधि विनोद सैनी ,बक्शी ठकराल, भाजपा अटल मंडल प्रधान श्याम खांडा ,गांव के सरपंच प्रतिनिधि संदीप कुमार, राजवीर बूरा, शमशेर, रिसाला, मास्टर धर्मपाल आदि मौजूद रहे।