{"_id":"6596ee3cb4020ba2760e943d","slug":"study-was-taking-place-in-private-school-during-winter-vacation-chief-minister-flying-squad-conducted-class-hisar-news-c-21-hsr1020-293572-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शीतकालीन अवकाश में निजी स्कूल में हो रही थी पढ़ाई, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने लगाई क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शीतकालीन अवकाश में निजी स्कूल में हो रही थी पढ़ाई, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने लगाई क्लास
विज्ञापन
स्कूल में लगी कक्ष के दौरान पढ़ाई करते विद्यार्थी।
हिसार। कड़ाके की ठंड में प्रदेश भर के स्कूलों में 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इसके बावजूद वीरवार को शहर में कई निजी स्कूल खुले होने की शिकायत पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कई जगह छापा मारा। इस दौरान न्यू मॉडल टाउन में जागृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं कक्षा के 43 विद्यार्थी पढ़ाई करते मिले। इस पर टीम ने मौजूद स्टाफ की क्लास लगाते हुए स्कूल की छुट्टी करा दी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारियों को भेज दी।
उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि न्यू मॉडल टाउन एरिया में स्थित जागृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षाएं लगाई जा रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के क्लर्क ओमप्रकाश को सक्षम अधिकारी नियुक्त करवाकर एएसआई अनिल कुमार, ईएसआई बजरंग के साथ स्कूल पर छापा मारा। साइंस की अध्यापिका 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ा रही थी। स्कूल संचालक अजीत ने अपना स्कूल खोलकर सरकार के आदेशों की अवहेलना की है। इसकी संयुक्त रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी।
घर से 8 घरेलू गैस सिलिंडर
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बहबलपुर गांव में एक दुकान में छापा मारकर 8 घरेलू रसोई गैस सिलिंडर बरामद किए। सदर थाना पुलिस ने दुकान मालिक राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। एएसआई सुरेंद्र सिंह, राकेश कुमार और खाद्य आपूर्ति निरीक्षक पंकज शर्मा के साथ मिलकर दुकानदार राजेश की दुकान पर छापामारा। जहां पर 8 गैस सिलिंडर मिले। जिमसें चार खाली थे। जब दुकानदार ने कागजात मांगें तो वह दिखा नहीं पाया।