फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students will not be able to share food, will leave from different gates after the holiday

खाना शेयर नहीं कर सकेंगे विद्यार्थी, छुट्टी के बाद अलग-अलग द्वार से निकलेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Students will not be able to share food, will leave from different gates after the holiday
हिसार। सरकारी और निजी स्कूलों में शुक्रवार से छठी से 8वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं लगेंगी। प्रवेश द्वार पर विद्यार्थियों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। इसके अलावा एक कक्षा में केवल 20 विद्यार्थी बैठ सकेंगे। शिक्षा विभाग ने बीईओ को स्पष्ट किया है कि वे किसी भी स्कूल में जाकर व्यवस्था का जायजा लेकर रिपोर्ट भेजें। लंच टाइम में भी शिक्षक कक्षा के अंदर बैठेंगे। इस दौरान वे निगरानी रखेंगे कि बच्चे खाना शेयर न करें। वहीं छुट्टी के बाद विद्यार्थी अलग-अलग द्वार से घर के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन

स्कूलों में 6 से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थी सुबह 9 बजे तक एंट्री करेंगे। दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं लग सकेंगी। स्कूलों को वीरवार को फिर से सैनिटाइज किया गया। साथ ही व्हाट्स एप के जरिये विद्यार्थियों सहित अभिभावकों को सचेत किया गया है कि मास्क बिना किसी की एंट्री नहीं होगी। साथ ही पानी की बोतलें लानी अनिवार्य है। स्कूल संचालकों ने बताया कि 6 से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल भेजने में अभिभावक कतरा रहे हैं। स्कूल मुखिया ने बताया कि अभिभावकों की ओर से 1 अगस्त से बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये हैं एसओपी नियम
- एक कक्षा में 20 से अधिक विद्यार्थी नहीं बैठेंगे
- एंट्री से पहले विद्यार्थियों को थर्मल स्कैनिंग और तापमान की जांच होगी।
- छुट्टी होने के बाद स्कूल के अलग-अलग मुख्य द्वार से विद्यार्थी निकलेंगे। इसके लिए शिक्षक ड्यूटी पर रहेंगे।
- विद्यार्थियों को पानी की बोतलें घर से लानी होगी।
हमारी तरफ से पूरी तैयारियां हैं। एंट्री से लेकर कक्षा में बैठने तक हर मानकों का पालन विद्यार्थी को करना होगा। इसके लिए शिक्षकों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी है। मैं खुद भी कक्षा का निरीक्षण करूंगा। - कृष्ण, प्राचार्य, जहाजपुल स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

लंच टाइम में भी शिक्षक कक्षा में बैठकर विद्यार्थियों पर नजर रखेंगे, ताकि विद्यार्थी खाना शेयर न कर सकें। - इंदू शर्मा, प्राचार्य, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, हिसार

एसओपी नियमों का सख्ती से पालना करने के आदेश जारी कर दिए है। नियमों की पालना न करने पर स्कूल मुखिया को जबाब-तलब कर लिया जाएगा। - धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed