फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students will know the history of Haryana, Know Haryana competition will be held in schools

Hisar News: विद्यार्थी जानेंगे हरियाणा का इतिहास, स्कूलों में होगी हरियाणा को जानो प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Students will know the history of Haryana, Know Haryana competition will be held in schools
हांसी हरियाणवी पहनावा। 
हांसी। स्कूली विद्यार्थियों को हरियाणा प्रदेश की संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान के प्रत्येक पहलू से अवगत करवाने के लिए अक्टूबर माह में हरियाणा को जानो नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जाखल क्षेत्र के 30 से अधिक स्कूलों के छह हजार से अधिक विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए राह क्लब हांसी के अध्यक्ष डॉ. योगेश चोपड़ा व हरियाणा को जानो प्रतियोगिता के हांसी प्रभारी राम अवतार सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता अक्टूबर महीने में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संपन्न होगी। प्रतियोगिता को स्कूल अपनी सुविधानुसार अक्टूबर माह में अपने ऐच्छिक दिन करवा सकेंगे। उसके बाद दूसरे चरण के लिए चयनित विद्यार्थी प्रदेश स्तर पर हिस्सा लेंगे। जिसके टॉपर्स 21 विद्यार्थियों व उनके अध्यापकों को शिक्षा मंत्री सम्मानित करेंगे। प्रतियोगिता ओएमआर पैटर्न पर होगी। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को 50 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर 40 मिनट में हल करने होंगे। इसके अलावा ओएमआर भरने लिए विद्यार्थियों को अलग से दस मिनट का समय दिया जाएगा। यह पेपर कुल 100 अंकों का होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के जिलों की बेसिक एवं संक्षिप्त जानकारी, राज्य के प्रतीक चिह्न, वर्तमान शहरों के प्राचीन नाम, प्रदेश के शहरों के उपनाम, भौगोलिक क्षेत्रों के उपनाम, हरियाणा के पड़ोसी राज्य, हरियाणा के जिलों का नामकरण, बदले गए शहरों एवं गांवों के नाम, हरियाणवी शब्दों के अर्थ, प्रदेश के प्रमुख लोकगीत, हरियाणा के लोक नृत्य, लोक वाद्य यंत्र, हरियाणवी फैशन शो, वेशभूषा, पुरुषों का पहनावा एवं आभूषण, महिलाओं का पहनावा एवं आभूषण एवं पहनावा, पारंपरिक आभूषण, प्रदेश के रीति-रिवाज, विधानसभा और विधायक, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री, प्रशासनिक व्यवस्था, प्रदेश के प्रमुख मंदिर, प्रदेश के प्रमुख गुरुदारे, पंचायती व्यवस्था, कृषि एवं पशुपालन, कृषि यंत्र, खेल एवं इससे संबंधित सम्मान राशि, व्यक्तियों के उपनाम एवं लेखक परिचय को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैप से समझ सकेंगे बारीकी
राह ग्रुप की हरियाणा को जानो के लिए प्रस्तावित पुस्तक में हरियाणा प्रदेश में होने वाली वर्षा, मिट्टी, जलवायु, तापमान, भूकंप संभावित क्षेत्रों, एनसीआर में शामिल जिलों, डार्क जोन में तब्दील होते ब्लॉकों, विधानसभा व लोकसभा क्षेत्रों सहित डेढ़ दर्जन से अधिक विषयों को मानचित्रों के साथ दिया गया है। इससे विद्यार्थी प्रदेश के प्रत्येक जिले व दूसरे गहन विषयों को आसानी से समझ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed