फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students who scored 80-85 were failed by giving them 4 to 12 marks in English, performance at GJU

Hisar News: 80-85 वाले विद्यार्थियों को अंग्रेजी में 4 से 12 नंबर देकर फेल किया, जीजेयू में प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Students who scored 80-85 were failed by giving them 4 to 12 marks in English, performance at GJU
मांगों के लिए धरने पर बैठे जीजेयू के विद्यार्थी। 
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के बीए फाइनल के पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय में फेल किए जाने के खिलाफ सोमवार को कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का आरोप है कि जिन छात्रों के चौथे सेमेस्टर में अंग्रेजी में 80 से 85 नंबर थे उन्हें इस बार 4 से 12 नंबर देकर फेल कर दिया गया। जब कुलपति कार्यालय का गेट बंद पाया गया तो छात्र लोहे के गेट को फांद कर अंदर घुसे और नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन

आईएसओ जिला अध्यक्ष सुखविंदर मंगाली ने कहा कि छात्रों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से मुलाकात की कोशिश की लेकिन गेट बंद कर दिए गए। डीएन कॉलेज, जाट कॉलेज, और गवर्नमेंट कॉलेज के छात्र अपनी समस्याएं लेकर आए थे लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय गेट बंद कर दिए गए। छात्रों का आरोप है कि इस तरह का रिजल्ट 22 कॉलेजों में दिया गया है। पहले छात्रों को फेल किया जाता है फिर रीअपीयर और रीवेल्यूवेशन के फार्म भरवाए जाते हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्राओं ने कहा कि उनके अंग्रेजी के पेपर में 4 से 12 नंबर दिए गए हैं जबकि उनके अन्य पेपरों में अच्छे नंबर थे। एक छात्रा ममता ने कहा कि उनके अंग्रेजी पेपर में केवल 4 नंबर दिए गए हैं जबकि अन्य सभी पेपरों में 80 से अधिक नंबर हैं। वहीं दीपक ने बताया कि उसे 10 नंबर दिए गए हैं जबकि बाकी पेपरों में 60 से अधिक नंबर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजेयू प्रशासन ने विद्यार्थियों को रीचेकिंग का भरोसा दिलाया जिसके बाद छात्र वापस लौट गए। इस मौके पर आईएसओ जाट कॉलेज प्रधान राहुल दुहन, डीएन कॉलेज प्रधान अंकुश चहल, आशीष ठाकुर, जीजेयू प्रधान हर्ष बागड़ी, ममता समेत अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed